जब बीमार दादी का हाल जानने घर पहुंच गया लंगूर, 'गेट वेल सून' का दिखा नजारा, Video

इंसान और जानवर के बीच रिश्ता बड़ा खास होता है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें लंगूर को बीमार महिला को सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है।

langur hugging an elderly sick woman,langur, woman, hug, langue hugs dadi, langur hugs woman, langur hugs sick woman, viral video,लंगूर, viral video, वायरल वीडियो
बीमार 'दादी' का हालचाल लेने पहुंचा लंगूर।   |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली: इंसान और जानवर के बीच संबंध खास होता है। घर में डॉग से जहां एक व्यक्ति को ऐसा लगाव हो जाता है जैसे वह उसके परिवार का सदस्य बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक लंगूर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचता है । फिर वह स्नेह जताता और गले लगाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे कई लोग भावुक हो गए हैं।

वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। एक लंगूर उसके बगल में बैठा दिखाई दे रहा है।  वीडियो  कैप्शन के मुताबिक महिला नियमित रूप से लंगूर को खिलाती थी लेकिन जब वह बीमार हो गई तो लंगूर को खिलाने कई दिन तक नहीं जा पाई। फिर लंगूर बुजुर्ग महिला से मिलने घर जा पहुंचा। महिला वीडियो में उसे स्नेह करते हुए दिख रही है और  महिला को लंगूर की पीठ सहलाते हुए देखा जा सकता है। लंगूर महिला को प्यार करता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला के पीछे एक महिला भावुक होकर बंदर को देख रही है। 

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया । इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद नेटिजंस की आंखें नम हो गईं। उन्होंने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है।  एक यूजर ने कहा, "उन्हें भगवान हनुमान का आशीर्वाद मिला...आशा है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।"

एक यूजर ने पोस्ट किया, "इंसान भूल सकता है जो उसके साथ अच्छा करता है, लेकिन जानवर कभी नहीं ऐसा करता है। मुझे यकीन है कि उसने उसे जल्द ठीक होने का आशीर्वाद दिया। एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा "काश मेरे पास खुद का एक वेलनेस-चेक बंदर होता। वह मुझे तुरंत ठीक कर देता।"

अगली खबर