Video: तेंदुए ने इस तरह किया गाय का शिकार, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Leopard Attack Video: सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Leopard Attack on Cow Watch Shocking Viral Video
तेंदुए ने किया गाय का शिकार  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • तेंदुए का खतरनाक अंदाज
  • पलक झपकते ही गाय को बनाया अपना शिकार
  • कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

Leopard Attack Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी वीडियो (Animal Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Viral Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर काफी हैरानी होती है और यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में तेंदुए और गाय का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, इस वीडियो में तेंदुए ने जिस तरह से गाय का शिकार किया है वो काफी चौंकाने वाला है। 

तेंदुआ कितना खतरनाक होता है, उससे हम सब वाकिफ हैं। काफी चालाकी के साथ वो शिकार पर हमला करता है और पलक झपकते ही नौ दो ग्यारह हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी उसने काफी खतरनाक अंदाज में एक गाय का शिकार किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे तेंदुए ने गाय पर अटैक कर दिया है। उसने अपने जबड़े में गाय की गर्दन को दबोच रखा है। तेंदुआ लगातार उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रहा है। वहीं, गाय भी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। लेकिन, तेंदुए के सामने वो बेबस नजर आती है। आखिरकार, तेंदुआ गाय को अपना शिकार बना ही लेता है। देखें दर्दनाक वीडियो...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: अचानक बैठे-बैठे जमीन के अंदर समाने लगा शख्स, फिर जो हुआ उस पर नहीं होगा यकीन

तेंदुए का खतरनाक अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर इस वीडियो को IFS ऑफिसर साकेत बडोला ने शेयर किया है। वीडियो को करीब अब तक 35 हजार लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों का कहना है कि तेंदुए के सामने बचना मुश्किल है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि गाय की दर्दनाक मौत।

अगली खबर