Viral: बच्चे की इस बात पर फिदा हो गए आनंद महिन्द्रा, वीडियो शेयर कर कही इतनी मजेदार बात

आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन वो मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ प्रेरणा देने वाले। अब उन्होंने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह वीडियो साल 2018 का है। इस वीडियो में बच्चा बड़ी मासूमियत के साथ एक पॉवरफुल संदेश दे रहा है।

Little Child Gave Powerful Message Anand Mahindra Share Heart Touching Video Goes Viral
इस बच्चे ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • छोटे से बच्चे ने जीता आनंद महिन्द्रा का दिल
  • बच्चे की बातें सुनकर बड़े-बड़े दिग्गज रह गए हैरान
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर हमेशा कोई ना कोई मामला जरूर छाया रहता है। कई बार चीजें हंसाने वाली होती हैं, तो कई बार हैरान करने वाली होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Video) ऐसे होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक बच्चे का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं जानेमाने उद्योगपति आनंद महिन्द्रा (  Anand Mahindra ) भी उस बच्चे का फैन हो गए और वीडियो शेयर कर उसकी जमकर तारीफ की है। 

ये तो हम सब जानते हैं आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हर दिन वो मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ प्रेरणा देने वाले। अब उन्होंने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया है। हालांकि, उन्होंने बताया कि यह वीडियो साल 2018 का है। इस वीडियो में बच्चा बड़ी मासूमियत के साथ एक पॉवरफुल संदेश दे रहा है। लोगों को बच्चे का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को बार-बार देखते हुए सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। बच्चे का वीडियो देखें... 

ये भी पढ़ें -  87 साल का यह शख्स 67 साल से नहाया नहीं, खाता है मरा हुआ जानवर, फिटनेस लाजवाब

बच्चे ने जीता लोगों का दिल

बच्चे की बातें सुनकर आप भी जरूर प्रभावित हुए होंगे। वहीं, ट्विटर पर इस वीडियो  को शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा, '  बच्चा मोटिवेशनल स्पीकर प्रेम रावत की बातों को रिपीट कर रहा है। हालांकि, वह खुद तो गुरु नहीं है, लेकिन बच्चे जब किसी बात को लेकर संवाद करते हैं उनकी मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है और एक अद्वितीय शक्ति प्रदान करती है। आलम ये है कि ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

अगली खबर