लंदन की इस लड़की ने जब गाए Punjabi Songs, सोशल मीडिया पर वीडियो हो गया वायरल

पंजाबी गानों की धूम भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफी है। इसके गाने के बोल ऐसे होते हैं कि ये यहां पर ही नहीं विदेश में भी लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। देखिए ये वायरल वीडियो-

london girl singing punjabi songs
लंदन की इस लड़की ने जब गाया पंजाबी गाना  |  तस्वीर साभार: Instagram

पंजाबी गानों की धूम इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। पंजाबी फिल्में, पंजाबी गाने और पंजाबी सिंगर्स विदेशों में काफी लोकप्रिय होते हैं। इसका जीता-जागता एक सबूत सामने आया है जिसमें एक लंदन की रहने वाली लड़की ने जिस खूबसूरती से पंजाबी गाना गाती है वह लोगों का दिल जीत रही है। 

पंजाबी सिंगर और रॉक्स्टार दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें एक विदेशी लड़की पंजाबी गाना गाते हुए नजर आ रही है। ये लड़की है तो विदेशी लेकिन जिस तरह से ये पंजाबी गाने गा रही है उसे देखकर यकीन करना नामुमकिन है कि ये लड़की भारत से नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Poli Puji (@p.naumowicz) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Poli Puji (@p.naumowicz) on

पंजाबी गानों के प्रति इसका प्यार देखना है तो आपको इस लड़की के इंस्टाग्राम पर जाकर आपको देखना चाहिए। इस लड़की के इंस्टाग्राम पर ना सिर्फ पंजाबी गानों के वीडियो की भरमार है बल्कि इसने पंजाबी पोशाक भी पहन कर कई फोटोज शेयर किए हैं।

दिलजीत दोसांझ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में एक सरदार ढोल बजाते हुए दिख रहा है जबकि उसके सामने चेयर पर बैठी ये लड़की बड़े ही जोश के साथ पंजाबी गाने गा रही है। इस लड़की का नाम Poli Puji है। 

इसने पंजाबी के मशहूर गाने सूट-सूट करदा गाने गाए जिसे सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर मिल रहे हैं। इस लड़की के इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सोशल मीडिया पर कितनी मशहूर है।

अगली खबर