OMG: महज एक गलती से पांच करोड़ रुपए का मालिक बन गया शख्स, दिलचस्प है मामला

कैरोलिना के रहने वाले स्कॉटी थॉमस की किस्मत रातोंरात बदल गई। उन्होंने गलती से एक ही लॉटरी के दो टिकट खरीद लिए थे। गलती का परिणाम ये हुआ कि दोनों लॉटरी को मिलाकर उन्होंने 5.5 करोड़ रुपए जीत लिए।

Man Accidentally Buys Two Identical Lottery Tickets Wins Jackpots More Than 5 Crore
गलती से पलट गई किस्मत 
मुख्य बातें
  • एक गलती से शख्स की बदल गई किस्मत
  • दो लॉटरी से शख्स ने जीते 5.5 करोड़ रुपए
  • सच्चाई जानकर शख्स भी रह गया दंग

ये तो हम सब जानते हैं कब, किसकी किस्मत कहां बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ लोगों की किस्मत तो इस तरह बदलती है जिस पर यकीन भी करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ लोग रातोंरात फर्श से अर्श तक पहुंच जाते हैं। अमेरिका के रहने वाले एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। उसने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक गलती के कारण अचानक वह करोड़पति बन जाएगा। वो भी एक, दो करोड़ का नहीं बल्कि पांच करोड़ रुपए से ज्यादा का मालिक बन जाएगा। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कैरोलिना के रहने वाले स्कॉटी थॉमस की किस्मत रातोंरात बदल गई। उन्होंने गलती से एक ही लॉटरी के दो टिकट खरीद लिए थे। गलती का परिणाम ये हुआ कि दोनों लॉटरी को मिलाकर उन्होंने 5.5 करोड़ रुपए जीत लिए। थॉमस ने बताया कि एक दिन उन्होंने 'लॉटरी फॉर लाइफ' का एक टिकट खरीदने का प्लान बनाया। उन्होंने बड़े आराम से लॉटरी के टिकट के लिए ऑनलाइन डिटेल्स भरे। लेकिन, गलती से दो बार डिटेल्स भरकर टिकट खरीद लिया। थॉमस का कहना था कि उन्हें लगा कि उन्होंने एक ही टिकट खरीदा है। लेकिन, उनके बेटे ने बताया कि लॉटरी के दो अलग-अलग रकम लिस्टेड हैं। सच्चाई जानकर थॉमस को काफी झटका लगा। 

गलती से बदल गई किस्मत

जिस गलती को लेकर थॉमस को पछतावा हो रहा था। उस गलती से उनकी किस्मत इस तरह बदलने वाली थी इसका अंदाजा उन्हें बिल्कुल नहीं था। लॉटरी के परिणाम जब घोषित किए गए तो पता चला कि उनकी दोनों लॉटरी लग गई है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी किस्मत इस तरह बदल गई है। कुछ देर तक तो वह फर्श पर लेटे रहे। फिर खुशी से झूम उठे।  

अगली खबर