Viral: इस शख्स का 'भौकाल' देखकर रह जाएंगे दंग, लोग बोले- 'ये तो टेस्ला की बाइक है'

भीड़भाड़ वाली सड़क पर शख्स बाइक पर आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि बाइक अपने आप सरपट दौड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बाइक ऑटोमेटिक हो।

Man Driving Bike in Weird Style Funny Viral Video in Hindi
शख्स का टशन तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स का टशन देख लोग रह गए दंग
  • बाइक चलाने का अंदाज देख लोग जमकर ले रहे मजे
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सुर्खियों में रहने के लिए अक्सर 'तूफानी' करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक बन जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो छाए रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जो लोगों के बीच धूम मचा रहा है। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह से एक शख्स बाइक चला रहा है उसे देखकर सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं लोग बोल रहे हैं, ' भारत में टेस्ला बाइक लॉन्च हो गया'।

आज तक आपने कई लोगों को अलग-अलग अंदाज में बाइक चलाते हुए देखा होगा। कुछ लोग बाइक पर काफी खतरनाक स्टंट भी करते हैं। लेकिन, इस शख्स का अंदाज देख एक पल के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह भीड़भाड़ वाली सड़क पर शख्स बाइक पर आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि बाइक अपने आप सरपट दौड़ रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बाइक ऑटोमेटिक हो। शख्स का अंदाज देखकर हर कोई हैरान हैं। देखें वीडियो...

शख्स का टशन तो देखिए...

इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, ' जहां तुम्हारा पेट्रोल खत्म होता है वहां मेरा ऑटो पायलट चलता है'। एक अन्य ने लिखा, ' एलन मस्क तुम्हारा लोकेशन ढूंढ रहा है'। एक ने लिखा, ' ये स्प्लेंडर बाइक है कुछ भी कर सकती है'।

अगली खबर