Viral Video: जब इस शख्स का पागल हाथी से हुआ सामना, वीडियो में देखें किस तरीके से बचाई अपनी जान

एक शख्स का जब एक पागल जंगली हाथी से सामना हो जाता है तो उसके सामने कैसी स्थिति आ खड़ी होती है। देखिए इस वीडियो में-

elephant viral video
हाथी का वायरल वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter

हाथी आमतौर पर सबसे कूल जानवर होता है लेकिन जब उसे गुस्सा आता है तो फिर उससे खतरनाक जानवर कोई नहीं हो सकता। जब उसे गुस्सा आ जाए तब सारी चीजें तहस नहस हो जाती है। ना सिर्फ घर बार सामान की बर्बादी होती है बल्कि जान का भी नुकसान होता है। एक गुस्साए पागल हाथी को वश में करना टेढ़ी खीर माना जाता है, हालांकि बहुत कम ही लोग ऐसे होते हैं जिन्हें ये कला आती है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पागल हाथी को वश में करते हुए दिखाया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि वश में करने वाला शख्स कोई एक्सपर्ट है या फिर उस हाथी का मालिक है बल्कि वह हमारी आपकी तरह एक आम इंसान होता है। जंगल में जब उसका सामना एक मतवाले जंगली हाथी से हो जाता है तब देखिए कैसे वह उससे अपना जान बचाता है और उसे वश में करता है।

इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इस शख्स को दूसरी जिंदगी मिली, और आप इस वीडियो को देखकर इस बात से जरूर सहमत होंगे। 

14 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल हाथी तेजी से एक शख्स की तरफ दौड़ता हुआ आ रहा है जबकि वह शख्स झाड़ियों के पीछे डर के मारे छुपा है। जब हाथी उसके करीब आ जाता है तो वह शख्स पूरे आत्मविश्वास के साथ उसके सामने अपनी छड़ी दिखा देता है।

शख्स उसके सामने खड़ा होकर जोर से चिल्लाते हुए छड़ी दिखाता है। इसके बाद हाथी उसके सामने अपना सिर झुका लेता है फिर वहां से वापस चला जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते ही तेजी से वायरल हो गया।  

अगली खबर