गजब! पेट डॉग को बचाने मगरमच्‍छ से भिड़ गया शख्‍स, वायरल हुआ वीडियो

Viral video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स अपने पालतू कुत्‍ते को बचाने के लिए मगरमच्‍छ से भिड़ जाता है।

गजब! पेट डॉग को बचाने मगरमच्‍छ से भिड़ गया शख्‍स, वायरल हुआ वीडियो
गजब! पेट डॉग को बचाने मगरमच्‍छ से भिड़ गया शख्‍स, वायरल हुआ वीडियो  |  तस्वीर साभार: Vogue

नई दिल्‍ली : कुछ लोग अपने प्यारे पालतू जानवरों की सुरक्षा और देखभाल के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। वे अपने पालतू जानवरों को बेइंतहां प्यार करते हैं। यही वजह है कि कई बार मालिक अपने पालतू जानवरों की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं। ऐसा ही वाकया फ्लोरिडा में पेश आया, जहां एक शख्‍स अपने पालतू कुत्‍ते को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया।

यह नाटकीय घटना कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो फुटेज में रिचर्ड विलबैंक्स को झील में कमर तक मौजूद पानी में अपने छोटे कुत्ते को बचाने के लिए मगरमच्‍छ से जूझते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रिचर्ड मगरमच्‍छ के जबड़े से कुत्ते को बचाने का प्रयास करते हैं तो वह भौंकता है।

रिचर्ड अंततः मगरमच्‍छ के जबड़े को खोलने में कामयाब हो जाते हैं, जिसके कुत्‍ता मौका पाकर भाग निकलता है। यह वीडियो अक्‍टूबर का बताया जाता है। 22 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में जिस कुत्‍ते को देखा जा रहा है, उसकी उम्र तीन माह बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मगरमच्‍छ के हमले से कुत्‍ता जख्‍मी हो गया है। हालांकि उसकी सेहत अब ठीक बताई जा रही है। 

अगली खबर