ठेलेवाले ने धांसू अंदाज में बनाया डोसा, देखकर कहेंगे- 'इसके आगे तो रोबोट भी फेल', सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Viral Video: एक शख्स ने जिस रफ्तार से डोसा बनाया उसे देखकर लोग दंग रह गए। इतना ही नहीं जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है।

man making dosa like robot anand mahindra shared amazing video goes viral
इसे कहते हैं रफ्तार...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शख्स की रफ्तार को देखते रह गए लोग
  • आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया वीडियो
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

Viral Video:  सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आम पब्लिक से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज तक एक्टिव रहते हैं। कुछ तो ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जो काफी मजेदार होते हैं और देखते ही उस पर लाखों-करोड़ों में व्यूज आ जाते हैं। इन वीडियोज में कुछ फनी भी होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में जाने-माने बिजनेसमैन और महिन्द्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स जिस धांसू अंदाज से डोसा बनाकर लोगों को परोस रहा है उसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। आलम ये है कि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

ये तो हम सब जानते हैं कि आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर, ट्विटर पर वह काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने डोसेवाला का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक शख्स 'बिजली' की रफ्तार से डोसा बना रहा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस रफ्तार से शख्स डोसा को तैयार कर रहा है और काफी अलग अंदाज में उसे परोस रहा है। शख्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह 'रोबोट' को भी पीछे छोड़ देगा। शख्स की रफ्तार देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग हैं। तो पहले वीडियो को देखें... 

शख्स के आगे रोबोट भी फेल...

वीडियो देखकर यकीनन आप भी शख्स के 'फैन' हो गए होंगे और उसके हाथ का डोसा खाने का मन कर रहा होगा। आनंद महिन्द्रा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, '  काम के मामले में यह शख्स रोबोट को भी पीछे छोड़ सकता है और बार-बार मैं उसे देखकर थक गया हूं और अब मुझे भूख भी लग गई है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तकरीबन 25 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए डोसे वाले की तारीफ कर रहे हैं। 

अगली खबर