OMG: लड़की नहीं कुकर के साथ इस लड़के ने कर ली शादी, Photos वायरल

Shadi Viral Photos: इंडोनेशिया में एक लड़के ने प्रेशर कुकर से ही शादी रचा ली है। शादी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Man Marriage with electric pressure cooker in indonesia photos viral
शख्स ने प्रेशर कुकर से शादी रचा ली...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • एक लड़के ने प्रेशर कुकर से कर ली शादी
  • इंडोनेशिया का है ये अजीबोगरीब मामला
  • सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Weird Shadi Viral Photos: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। लड़का हो या फिर लड़की दोनों के काफी सपने होते हैं। इतना ही नहीं लाइफ पार्टनर को लेकर भी तरह-तरह के मन में सवाल उठते रहते हैं। हर कोई चाहता है कि उसका लाइफ पार्टनर प्यार करने वाला, केयरिंग और अच्छे नेचर का हो। लेकिन, शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। एक लड़के ने लड़की से नहीं बल्कि कुकर के साथ ही शादी रचा ली। शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर चटकारे ले रहे हैं।

वैसो तो शादियों के कई अजीबोगरीब मामले देखने और सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन, कुछ शादियां ऐसी होती हैं जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह जाते हैं। इंडोनेशिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर से ही शादी कर ली। हो सकता इस बात पर आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है कि इस शख्स का नाम  Khoirul Anam है और उसने खुद लोगों के साथ इस जानकारी को साझा किया है। 

एक विवाह ऐसा भी...

जैसा ही शादी की तस्वीर शख्स ने शेयर की, सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। तस्वीर में भी आप देख सकते हैं कि लड़का शादी वाले कपड़े में है और हाथ में प्रेशर कुकर को थाम रखा है। ट्विटर पर इस तस्वीर को @lagidirumah नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस तस्वीर को अब तक 44 हजार लोग पसंद कर चुके हैं , जबकि, 13 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स कमेंट करके दूल्हे के साथ जमकर मजे भी ले रहे हैं। 
 

अगली खबर