सांड की सवारी करना चाहता था शख्स, पलक झपकते ही चारो खाने हो गया चित, वीडियो देख लगाएंगे ठहाके

Bull Attack Funny Video: सांड को जब गुस्सा आता है तो वह जमकर तांडव मचाता है। इस वीडियो में भी एक शख्स के साथ सांड ने कुछ ऐसा ही किया जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Man Ride On The Bull Then What Happened Watch Funny Viral Video
सांड ने सिखाया जबरदस्त सबक  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सांड के साथ मजे ले रहा था शख्स
  • सांड ने इस तरह पटका जिंदगीभर रहेगा याद
  • मजेदार वीडियो पर लोग जमकर ले रहे चटकारे

Bull Attack Viral Video: आज कल लोग कुछ अलग करके फेमस होना चाहते हैं। इसके लिए एक से एक तरकीब निकालते रहते हैं। कई बार तो फेमस होने के लिए लोग जान भी जोखिम डाल देते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तरह के कई वीडियो रोजाना वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखकर हंसी छूट जाती है, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। इतना ही नहीं इन वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी लेते हैं। इसी कड़ी में अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर ना केवल आप उछल पड़ेंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। 

ज्यादातर लोगों को जहां जानवरों से डर लगता है। वहीं, कुछ लोग इनसे जमकर मजे भी लेते हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स मजे के लिए सांड की सवारी कर रहा है। शख्स को लगता है कि आज वो सांड पर काबू करके ही मानेगा। लिहाजा, बड़े मजे से उसके ऊपर बैठ जाता है। लेकिन, सांड तो सांड ठहरा जैसे ही शख्स उसके ऊपर बैठा सांड ने जलवा दिखाना शुरू कर दिया। सांड ने शख्स को इस तरह हवा में उछलते हुए पलटा कि वो चारो खाने चित हो गया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  'गोरखनाथ मंदिर' ही नहीं, इस एक कारण पूरी दुनिया में गोरखपुर के नाम है अनूठा रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं?

दिन बनाने वाला वीडियो

नजारा देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर उछल गए होंगे और जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो सोश मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wild.exploreranimalandwildlife.extreme' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 25 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इधर, इस मजेदार वीडियो पर चटकारे लेते हुए लोग कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपका क्या कहना है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर