गजब: पत्नी से तंग आकर एक महीने से ताड़ के पेड़ पर चढ़ा है शख्स, सच्चाई चौंका देगी

Ajab Gajab News: एक शख्स पत्नी से तंग आकर पिछले एक महीने से ताड़ के पेड़ पर चढ़ा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी रोष है।

Man Sat on A palm Tree For One Month Know About Truth
ताड़ के पेड़ पर चढ़ा शख्स 
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश के मऊ से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • पत्नी से झगड़ा करके एक महीन से ताड़ के पेड़ पर चढ़ा है शख्स
  • इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश

Ajab Gajab News: इस दुनिया में ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं, जिनके बारे में जानकर कई बार लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। क्योंकि, यहां एक शख्स पिछले एक महीने से ताड़ के पेड़ पर अपना अड्डा जमाए हुआ है। वहीं, जब लोगों को इसके पीछे का कारण पता चला तो दंग रह गए। यकीन मानिए सच्चाई जानकर आप भी जरूर चौंक जाएंगे। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना बसारथपुर ग्रामसभा की है। बताया जा रहा है कि यहां रामप्रवेश नामक शख्स पिछले एक महीने से करीब 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन शख्स नीचे नहीं उतरा और पूरे मामले का वीडियो बनाकर चली गई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि उसे समझाने की काफी कोशिश भी गई, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं है। परिजन रस्सी में खाना बांध देते हैं और वो ऊपर ही अपना भोजन-पानी करता है। देर रात वो नीचे उतरता है और अपना क्रियाकलाप करके पेड़ पर वापस चला जाता है। बड़ी बात ये है कि इस कारण गांव की कई महिलाओं को काफी दिक्कतें भी हो रही है, क्योंकि वो ऊपर से सबकुछ देखते रहता है। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: आज कुछ तूफानी करते हैं...हेलिकॉप्टर पर शख्स का स्टंट देखकर लोगों को दिन में तारे नजर आ गए

ग्रामीणों में भी आक्रोश

बताया जा रहा है कि रामप्रवेश की अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई हो रही  थी। उसकी पत्नी कई बार उसे धमकाती भी थी। जिससे तंग आकर वो पेड़ के ऊपर चढ़ गया। गांववालों ने रामप्रवेश और उसके घरवालों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ असर नहीं हुआ। फिलहाल, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग तो सच्चाई जानकर दंग रह गए। 

अगली खबर