Shocking: गूगल पर सर्च किया मां का नाम, ऐसी सच्चाई आई सामने देखकर बदल गई पूरी जिंदगी !

ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक बेटा काफी समय से अपनी मां को ढूंढ रहा था। फिर, एक दिन गूगल पर जो उसने देखा उसकी कल्पना उसने नहीं की थी।

Man Search Mother Name on google Result was shocking know about truth
मां के बारे में जानकर बेटा हैरान रह गया 
मुख्य बातें
  • तीन साल से नहीं आ रहा था मां का फोन
  • गूगल पर मां के बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो गए
  • ड्रग्स के कारण हो गई थी महिला की हत्या

Ajab Gajab News: दुनिया में हर बच्चे को अपने मां-बाप से खासा प्यार होता है। वहीं, ज्यादातर बच्चे को सबसे ज्यादा प्यार अपनी मां से करते हैं। कुछ बच्चे को मां के बिना रह ही नहीं पाते। कई बार बच्चे जब माता-पिता को मुसीबत में देखते हैं तो वो भी बेचैन हो जाते हैं। वहीं, मां-बाप को खोने पर बच्चों की जिंदगी किस तरह बदल जाती इसका अंदाजा हम-आप नहीं लगा सकते हैं? एक ऐसा ही मामला सामने आया है ब्रिटेन से, जहां एक बच्चे ने जब अपनी मां का नाम गूगल पर सर्च किया तो ऐसे परिणाम देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये कहानी है लीड्स के रहने वाले 30 साल के रीके मैडिक और उसके भाई की। दोनों जब छोटे थे तो उन्हें एलन और कैरोल मैडिक नामक कपल ने एडॉप्ट कर लिया था। हालांकि, दोनों बच्चों को उनकी असली मां लिंडा मैकएरिटी से कभी-कभी मिलने की इजाजत थी। 'डेली स्टार' के मुताबिक, दोनों भाईयों के जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा था और दोनों काफी खुश भी थे। लेकिन,  तीन क्रिसमस पर बच्चों को उनकी मां का फोन नहीं आया। जब रीके को उसकी मां का फोन नहीं आया, तो वो थोड़ा बेचैन हो गया और अपनी मां को ढूंढने में जुट गया। वो अपनी मां को ढूंढने के लिए कोशिश भी कर रहा था, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पिछले महीने रात को करीब दो बजे से रीके कुछ काम कर रहा था तो उसे ख्याल आया कि क्यों ना मां को इंटरनेट पर ढूंढा जाए। रीके ने जैसे ही गूगल पर अपनी मां का नाम सर्च किया तो परिणाम देखकर शॉक्ड रह गया। क्योंकि, उसकी मां की मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें -  Viral: इस तस्वीर में छिपी महिला को ढूंढना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, देखें आपकी नजरें कितनी तेज है?

 चौंकाने वाला खुलासा

गूगल सर्च से पता चला कि साल 2018 में उसकी मां की मौत हो गई थी। इतना ही नहीं किसी ने उसकी मां की हत्या कर दी थी। हैरानी की बात ये थी कि उसकी मां लिंडा ड्रग्स लेती थी और ड्रग्स के कारण ही उसका किसी से झगड़ा हुआ और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले शख्स का नाम इयान था, जिसे 17 साल की कैद हुई थी। हालांकि, रीके को यह मालूम था कि उसकी मां ड्रग्स लेती थी। लिहाजा, उन्होंने अपनी मां से दूरी भी बना लिया था। लेकिन, उसके जन्मदिन और क्रिसमस पर उसकी मां जरूर फोन करती थी। रीके ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उन्हें इस घटना की सूचना नहीं दी गई। रीके का कहना है कि वो इयान से मिलकर यह जानना चाहते हैं कि आखिर उसने उसकी मां को क्या मारा?

अगली खबर