एडवेंचर के नाम पर ऊंची पहाड़ी पर ले गया, फिर दे दिया प्रेमिका को धक्का! देखें शॉकिंग Video

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 26, 2022 | 15:34 IST

Girlfriend Bungee Jumping: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लव कपल बंजी जंपिग के लिए उंची पहाड़ी पर गए थे। हालांकि, जब दोनों वहां पहुंचे तो ऊंचाई देखकर गर्लफ्रेंड ने जंप करने से मना कर दिया। वह मानसिक तौर पर इतनी ऊंचाई से कूदने के लिए तैयार न थी। इसके बाद भी बॉयफ्रेंड नहीं माना।

bunjee jumping
बंजी जंपिंग  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बंजी जंपिंग का वीडियो
  • एडवेंचर के नाम पर ऊंची पहाड़ी से दे दिया धक्का
  • प्रेमिका ने हवा में ही कर लिया प्रेमी से ब्रेकअप

Girlfriend Bungee Jumping: कई बार अच्छा करने के चक्कर में सबकुछ उल्टा हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को एडवेंचर देना चाहता था। इस चक्कर में उसका ब्रेकअप हो गया। दरअसल, एक लव कपल एडवेंचर ट्रिप पर गए थे। इस दौरान बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को इतना खतरनाक एडवेंचर कराया, जिसके चक्कर में उसे अपने प्यार की बलि चढ़ानी पड़ गई। बॉयफ्रेंड का एडवेंचर इतना खतरनाक था कि गर्लफ्रेंड ने पलभर में ब्रेकअप कर लिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लव कपल बंजी जंपिग के लिए उंची पहाड़ी पर गए थे। हालांकि, जब दोनों वहां पहुंचे तो ऊंचाई देखकर गर्लफ्रेंड ने जंप करने से मना कर दिया। वह मानसिक तौर पर इतनी ऊंचाई से कूदने के लिए तैयार न थी। इसके बाद भी बॉयफ्रेंड नहीं माना। पहले तो वह उसे बंजी जंपिग के लिए मनाता रहा, लेकिन गर्लफ्रेंड तैयार नहीं हुई और हाइट देखकर उसकी तबियत खराब होने लगी। इसके बाद भी बॉयफ्रेंड ने उसे एडवेंचर का मजा दिलवाने को लेकर ठान ही लिया था।

ये भी पढ़ें- OMG: यहां दूल्हे को दहेज में 21 जहरीले सांप देता है दुल्हन का पिता, हैरान करने वाली है वजह

गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप!

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरी तरह तैयार होने से पहले ही बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को जोर का धक्का मार दिया। इसके अगले ही पल वो हवा में उड़ती नजर आई। भले ही इस दौरान सुरक्षा के सारे इंतजाम थे, लेकिन गर्लफ्रेंड की चीख निकल गई। इस जंप से वह इतना बौखला गई कि उसने हवा में ही बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया। वीडियो को @MorissaSchwartz नाम के ट्विटर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो देखकर कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स की भी रूह कांप गई है। देखें वीडियो- 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस तरह प्रेमी ने सैकड़ो फीट की ऊंची पहाड़ी पर से प्रेमिका को धक्का मारा। उससे उसकी इतनी जोर की चीख निकली, जो पूरे वातावरण में सुनाई दे रही थी। आप गर्लफ्रेंड की चीखते की आवाज सुन सकते हैं, जब उसने कहा, ‘I m breaking up with u’ यानि कि ‘मैं तुमसे रिश्ता खत्म करती हूं।' 

अगली खबर