रियल लाइफ 'स्पाइडर मैन', इस तरह 37वीं मंजिल से नीचे उतरा शख्स, नजार देख खुली रह जाएंगी आंखें

Shocking Video: चीन में एक शख्स बिना किसी सहारे 37वीं मंजिल से नीचे उतर रहा था। जिसने भी नजारे को देखा वो हैरान रह गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Meet Real Life Spider man Climbs 37 storey skyscraper Video Goes Viral
चौंकाने वाला नजारा 
मुख्य बातें
  • चीन से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • बिना किसी सहारे 37वें माले से नीचे उतरा शख्स
  • नजारा देखकर भौचक्के रह गए लोग

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शख्स 37वीं मंजिल से बिना किसी सहारे नीचे उतर रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की तुलना रियल लाइफ 'स्पाइडर मैन' से कर रहे हैं। 

यह चौंकाने वाला वायरल वीडियो (Viral Video) चीन का है। गुइयांग इलाके में इस नजारे को देखकर लोग भौचक्के रह गए। क्योंकि, जिस तरह से एक शख्स गगनचुंबी इमारत से नीचे उतर रहा था उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स ऊंची इमारत से नीचे उतर रहा है। शख्स ने पैर में केवल मोजे पहन रखे थे और अपनी आंखों पर चश्मा लगा रखा था। जिससे वो दूरी का अंदाजा लगा रहा था। नीचे उतरने के लिए उसने केवल खिड़कियों और बालकनी के इस्तेमाल किए। फिर, धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा। लोगों ने जब इस मंजर को देखा तो सबके रोंगटे खड़े हो गए और घटना की रिपोर्ट की गई। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  ढोल बजते ही ठुमके लगाने लगी घोड़ी, दुल्हन के साथ किया धांसू डांस, दिन बना देगा वीडियो

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। पुलिस और प्रशासन की टीम ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसने मना कर दिया। हालांकि, जब वो तीसरे माले पर पहुंचा तो हवा में लटक गया। इसके बाद उसने हार मानी और रेस्क्यू टीम ने उसे अंदर खींच लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग इस नजारे को देखकर भौचक्के हैं और अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं। 

अगली खबर