Viral: बंदरों के बीच कमर मटकाते हुए डांस कर रहा था लड़का, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ?

Monkey Funny Viral Video: एक लड़का बंदर के सामने बड़े मजे से डांस कर रहा था। लेकिन, बदरों ने जिस तरह के रिएक्शन दिए उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Monkey Dance Video Man Dance in front of Monkey Funny Viral Video
बंदर के सामने कमर मटका रहा था लड़का...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बंदरों के सामने कमर मटका रहा था लड़का
  • डांस देखकर बंदर भी रह गए दंग
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं कि देखते ही हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर हैरानी भी होती है। लेकिन, एक बात तय है कि यूजर्स इन पर चटकारे लेने से नहीं चूकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जो लोगों को जमकर हंसा रहा है। लेकिन, यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। क्योंकि, एक लड़के ने जिस तरह से बंदरों के बीच कमर मटकाते हुए डांस किया उसे देख किसी का भी दिन बन जाए।

आज लोग फेमस होने के लिए और चर्चा में रहने के लिए काफी अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक लड़का बंदरों के बीच डांस कर रहा है। आमतौर बंदरों को देखकर लोग दूर भागते हैं, क्योंकि कई बार बंदर लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन जाते हैं। लेकिन, इस लड़के को देखिए किस तरह बंदरों के बीच जाकर डांस कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि बंदर भी आराम से बैठकर डांस का मजा ले रहते हैं। लेकिन, जैसे ही लड़का कमर मटकता है बंदर घबरा जाते हैं और दूर भागने लगते हैं। पहले वीडियो देखें...

'बंदर की बसंती'

वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे बंदर डांस देखकर घबरा गए हों। लेकिन, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'animals_lover_wasim__77' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, 86 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' डांस देखकर बंदर भी कन्फ्यूजन में हैं'। एक ने यहां तक लिखा, ' बंदर की बसंती'। किसी ने लिखा, ' बसंता नाच रहा है'। 

अगली खबर