Viral: बंदर से मजे ले रहा था ट्रेनर, दिया ऐसा करारा जवाब वीडियो देख नहीं रुगेगी हंसी

Monkey Funny Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स किस तरह बंदर को तलवार देकर ट्रेनिंग दे रहा है। पहले वह खुद बंदर का हाथ पकड़कर तलवार से तीन से चार बार हमला करवा दाता है और जैसे ही हाथ छोड़ता है बंदर जोर से उस पर हमला कर देता है।

Monkey Funny Video Monkey Attack on Trainer Funny Google Trends Viral Video
बंदर ने सिखाया सबक...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बंदर को ट्रेनिंग दे रहा था ट्रेनर
  • बंदर ने शानदार तरीके से दिया जवाब
  • वीडियो देख लोगों की छूट रही हंसी

Monkey Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक बंदर ने जिस तरह ट्रेनर को सबक सिखाया उसे देखकर लोग बोल रहे हैं, ' भाई ने बदला ले लिया'।

कई लोगों को जानवरों को पालने का शौक होता है। लोग अपने हिसाब से उसे ट्रेनिंग भी देते हैं। लेकिन, कई बार जानवर उल्टा उनपर आक्रमक हो जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स किस तरह बंदर को तलवार देकर ट्रेनिंग दे रहा है। पहले वह खुद बंदर का हाथ पकड़कर तलवार से तीन से चार बार हमला करवा दाता है और जैसे ही हाथ छोड़ता है बंदर जोर से उस पर हमला कर देता है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

बंदर ने जीता लोगों का दिल

अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को '@RexChapman' ने शेयर किया है। इस फनी वीडियो को आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 21 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 35 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। आलम ये है कि  यूजर्स ठहाके लगाते हुए इस वीडियो पर काफी फनी-फनी कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट कर आप भी बताएं आपको यह वीडियो कैसा लगा?

अगली खबर