रिश्वतखोर बंदर! चश्मा वापस देने के लिए बंदर ने लिया 'घूस', वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Monkey Funny Viral Video: अक्सर आपने बंदरों को परेशान करते हुए देखा होगा। चीजों को लेकर भागते हुए देखा होगा। लेकिन, इस वीडियो में बंदर ने जो किया उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Monkey Funny Video Monkey Google trends Viral Video
इस बंदर ने तो कमाल कर दिया भाई...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ये बंदर तो काफी चालाक निकला!
  • 'रिश्वत' लेने के बाद चश्मे को किया वापस
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियोज का जमावड़ा लगा रहता है। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं और बंदर को 'रिश्वतखोर' बता रहे हैं।

अक्सर आपने बंदरों को परेशान करते हुए देखा होगा। चीजों को लेकर भागते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी बंदर के वीडियो काफी शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी क्यूट भी होते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद एक बात आप जरूर कहेंगे, ' ये तो काफी चालू बंदर है भाई'। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बंदर एक शख्स का चश्मे लेकर ऊपर जा बैठा। शख्स पहले तो कोशिश करता है कि उसे चश्मा मिल जाए, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाता है। इसके बाद वह एक फ्रूटी लेकर बंदर के पास पहुंचता है। जब वह फ्रूटी बंदर को देता है तो बदले में बंदर उसे चश्मा वापस देता है। देखें वीडियो...

वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। इतना ही नहीं सोच रहे होंगे कि सच में यह 'घूसखोर' बंदर है। लेकिन, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' एक हाथ दो, एक हाथ लो'। साथ ही उन्होंने फनी इमोजी भी शेयर किए हैं। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 सौ से ज्यादा लोगों ने पसंद किए है। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए यूजर्स मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।  

अगली खबर