Funny Video: 'बोतल' का ढक्कन खोल रहा था बंदर, तभी हुआ कुछ ऐसा वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Bandar ka video: इंस्टाग्राम पर बंदर का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें वह 'बोतल' का ढक्कन का खोलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, उसके साथ जो हुआ उसे देख लोगों की हंसी छूट जा रही है।

Monkey Video Monkey try to open bottle cap then what happened watch funny video in hindi
बंदर के साथ तो खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है बंदर का वीडियो
  • बोतल का ढक्कन खोलने के दौरान हो गया खेल
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Monkey Funny Video:  सोशल मीडिया की 'दुनिया' में मजेदार चीजों का जमावड़ा लगा रहता है। इनमें कुछ चीजों को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। जबकि, कुछ को देकखर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन ही नहीं होते रहता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें बंदर की हरकत देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, उसके साथ जो हुआ उसकी कल्पना भी उसने नहीं की होगी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

अक्सर आपने बंदरों को चीजों को बर्बाद करते हुए देखा होगा। कई बार सामानों को लेकर भागते हुए देखा होगा। कभी मोबाइल से खेलते हुए देखा होगा। तो कभी मास्क पहनते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं ऐसा कहते हैं चश्मे से बंदर को बहुत 'प्यार' होता है। लिहाजा, जब भी बंदरों को कहीं चश्मा दिखता है वह लेकर भाग खड़ा होता है। कुल मिलाकर इंसानी चीजों से उसे कुछ ज्यादा ही लगाव होता है। लेकिन, इस बार उसका दांव उल्ट पड़ गया। वह एक ऐसी चीज लेकर भागा और उससे जो उसे सजा मिली वह कभी नहीं भूल पाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर आराम से बैठकर 'बोतल' की ढक्कन खोलने की कोशिश कर रहा है। वह लगातार कोशिश करता है। लेकिन, उसके क्या पता कि वह नार्मल बोतल नहीं कुछ और है। जैसे ही वह खुलता है बंदर को जोरदार झटका लगता है क्योंकि, उसके अंदर से कुछ गैस की तरह निकलता है। देखें वीडियो...

बंदर के साथ तो खेल हो गया...

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। लेकिन, बेचारे बंदर का हाल बेहाल हो गया। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'official_niranjanm87' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 

अगली खबर