Viral: बंदर का हाथ पकड़ कर मजे ले रहा था शख्स, वीडियो में देखें क्या होता है अंजाम?

वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से बंदर का हाथ पकड़े हुए हैं। कुछ देर तक तो बंदर भी कोई रिएक्ट नहीं करता है। फिर अचानक बंदर पलट कर शख्स को देखने लगता है। उसके बाद जो बंदर करता है उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

Monkey Viral Video Monkey Attack on Man Watch Funny Viral Video in Hindi
बंदर ने गजब अंदाज में सिखाया सबक...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बंदर से मजे ले रहा था शख्स
  • अचानक बंदर ने सिखाया जबरदस्त सबक
  • वीडियो देखकर लगाएंगे ठहाके


सोशल मीडिया पर वैसे तो जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। क्योंकि, उन वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है और भरपूर मनोरंजन होता है। हालांकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। एक ऐसा ही बंदर का मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आपको सीख भी मिलेगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

बंदर कितने शरारती होते हैं इससे हम सब वाकिफ हैं। लोगों को परेशान करना, चीजें लेकर भाग जाना, उछल कूद करना बंदरों के जीवन का अहम हिस्सा है। कई बार तो लोग इससे काफी परेशान भी हो जाते हैं। हालांकि, कई बार लोग जान बूझकर भी बंदर से मजे लेते रहते हैं। कई बार तो मामला मजेदार होता है, लेकिन कई बार परिणाम उल्टा भी हो जाता है। इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में एक शख्स बड़े मजे से बंदर का हाथ पकड़े हुए हैं। कुछ देर तक तो बंदर भी कोई रिएक्ट नहीं करता है। फिर अचानक बंदर पलट कर शख्स को देखने लगता है। उसके बाद जो बंदर करता है उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

चालाक बंदर..

बंदर के इंस अंदाज को देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। साथ ही बड़ी सीख भी मिली होगी कि कभी उसे हल्के में ना लें, क्योंकि मौका पाते ही वह पलटवार कर सकता है। इंस्टाग्राम पर 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर