बिना संबंध बनाए महिला हो गई प्रेग्नेंट, लोगों ने नाम दिया 'वर्जिन मैरी', जानिए पूरी कहानी

एक महिला ने बताया कि उसके दोस्तों ने उसका नाम वर्जिन मैरी रख दिया है। मामला अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर का है।

pregnant woman
प्रेग्नेंट महिला  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बिना संबंध बनाए प्रेग्नेंट हो गई महिला
  • हैरान करने वाली ये घटना अमेरिका के मैसाचुसेट्स शहर की है
  • महिला ने टिक टॉक के जरिए अपनी कहानी बताई है

बिना संबंध बनाए एक महिला प्रेग्नेंट बन गई। सुनने में भले ही ये हैरान करने वाली खबर लग रही हो लेकिन ये एक सच्ची घटना है। एक महिला ने बताया कि उसके दोस्तों ने उसका नाम वर्जिन मैरी रख दिया है। मामला अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर का है। उसने बताया कि वह 19 साल में ही जब कि किसी के साथ उसने संबंध ही नहीं बनाए और वह प्रेग्नेंट हो गई।

उसने बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ संबंध भी नहीं बनाए थे और उसने जब अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया तो पॉजिटिव रिजल्ट आया। डॉक्टर से जांच करने पर पता चला कि उसके पेट में 5 सप्ताह का बच्चा है। उसने बताया कि वह बच्चा अब उसके पास 5 साल का हो चुका है।

महिला का नाम समांथा है। उसने अपनी ये कहानी टिक टॉक वीडियो के जरिए बताया जिसे डेढ़ मिलियन तक व्यूज मिल गए हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक ऐसा 0.5 फीसदी प्रेग्नेंसी केसेस में ऐसा पाया जाता है। ऐसा बहुत ही दुर्लभ होता है। स्टडी में बताया गया है कि गर्भवती होने के लिए स्पर्म महिला के गर्भाशय के अंदर जाना आवश्यक है भले ही वह किसी भी तरह से हो।

इस वीडियो के जरिए महिला ने अपनी पांच साल पुरानी कहानी सबके सामने बताई। अब उसे अपने पार्टनर के साथ रहते 5 साल से ज्यादा समय हो चुका है। उसने बताया कि उसे जहां तक याद है उसने अपने पार्टनर के साथ संबंध नहीं बनाए थे उसे याद है कि उसने बस अपने पार्टनर के साथ रोमांस किया था और बाद में उसे पता चला कि वह प्रेग्नेंट है। 

स्टडी में बताया गया है कि बिना सेक्स के प्रेग्नेंट होना बहुत ही दुर्लभ है लेकिन ये संभव है। समांथा ने बताया कि वह अपने दोस्तों और फैमिली के द्वारा पूरी जिंदगी वर्जिन मैरी कहलवाना पसंद करेगी। महिला ने बताया कि वह अभी भी अपने पार्टनर के साथ है और अब वह दूसरे बच्चे की मां है। समांथा की इस कहानी ने लाखों लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है।
  

अगली खबर