बेहद खास है ये ऑटो, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को दे रहा मजबूती, आप भी देखें

Mumbai Auto Video: मुंबई के एक ऑटो का वीडियो सामने आया है, जो कि कोरोना वायरस से खिलाफ लड़ाई पर मैसेज देता है।

auto
कई मैसेज दे रहा है ये ऑटो 

मुंबई: कोरोना वायरस ने दुनिया को एकदम बदलकर रख दिया है। इसने सफाई के महत्व को और बढ़ा दिया है। इससे बचने के लिए बार-बार हाथ साफ रखने और लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। मुंबई से एक ऑटो का वीडियो सामने आया है। इस ऑटो को पूरी तरह से कोरोना से निपटने के लिए तैयार किया गया है। 

इस ऑटो में हाथ धोने के लिए वॉशबेसिन भी है। ऑटो में 2 डस्टबिन को भी रखा गया है, एक सूखे कचरे के लिए तो दूसरी गीले कचरे के लिए। इसके अलावा 2-3 गमले भी रखे गए हैं। इसके अलावा इसमें कोरोना से जुड़ी अहम बातें भी लिखी हुई हैं। इसमें बीएमसी कोविड 19 हेल्पलाइन भी दी गई है। 

इस सबके अलावा ऑटो के पीछे डॉक्टर्स, मुंबई पुलिस, नर्सों, बीएमसी स्टाफ, हाउसकीपिंग, मजदूरों और एंबुलेंस ड्राइवर्स का धन्यवाद किया गया है। 

तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

मुंबई में अभी तक कोविड-19 के 72,287 मामले सामने आए हैं, मुंबई में कोरोना वायरस से 4,177 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश की बात करें तो कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक करीब 20,000 मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5,28,859 पर पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 16,095 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 2,03,051 लोग संक्रमित हैं जबकि 3,09,712 लोग स्वस्थ हो गए हैं। अभी तक हुई 16,095 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,273 लोगों की मौत हुई। 

अगली खबर