लॉकडाउन में चकमा देने के लिए अजीबोगरीब वेश धारण किया, फिर भी लोगों की निगाह से नहीं बच पाया

A person in bizarre disguis: ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान एक शख्स ने घर से बाहर निकलने के लिए अजीबोगरीब वेश धारण किया।

Man in bizarre disguis
घर से बाहर निकलता शख्स।  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से परेशान है। लोग इससे खुद को बचाने के लिए तमाम तरह की कोशिश कर रहे हैं। कई देशों ने इसके फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन कर दिया है। लॉकडाउन में लोगों के बेवजह घर से निकलने पर पाबंदी है। इस बीच ब्रिटेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने लॉकडाउन में चकमा देने के लिए अजीबोगरीब वेश धारण किया है। इस शख्स को उम्मीद थी कि कोई उसे घर से बाहर निकलते हुए नहीं देखे पाएगा, लेकिन पड़ोसी ने उसकी यह हरकत कैमरे में रिकॉर्ड कर ली।

'हमारा पड़ोसी क्या कर रहा है'​

दरअसल, स्टीवनेज में रहने वाले मैडलिन मे-डेविस और निकोलस मरे घर पर अपना काम कर रहे थे और तभी उन्होंने अपने पड़ोसी को एक झाड़ी नुमा कपड़े पहनकर बाहर निकलते हुए देखा। उनका पड़ोसी पूरी तरह हर पत्तों से ढका हुआ था। वह घर के आसपास मौजूद पेड़-पौधों के किनारे छुप-छुपकर बाहर जा रहा था। मौके मिलता ही उसने दौड़कर रोड पार किया और चला गया। इसके कुछ देर बाद वह जब लौटा तो उसके हाथ में एक थैला था और मौका देखता ही वह घर के अंदर घुस जाता है। मैडलिन को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'हमारा पड़ोसी क्या कर रहा है?'

गुब्बारे में बंद होकर मॉल पहुंची महिला

लॉकडआउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कई लोग अपने आप को बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक महिला की काफी चर्चा थी जिसने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल, इस महिला ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खुद को एक गुब्बारे में बंद कर लिया और शापिंग मॉल पहुंच गई। महिला को गुब्बारे में कैद देखकर मॉल के अंदर मौजूद लोग दंग रह गए। महिला जिस गुब्बारे में बंद होकर खरीददारी करने पहुंची वो एक पारदर्शी बॉल है। इस बॉल में अंदर-बाहर का साफ नजर आता है। 

अगली खबर