माता के दरबार में अश्लील डांस, महिलाओं ने किया विरोध तो मचा बवाल, वीडियो वायरल

Obscene Dance Viral Video: मध्य प्रदेश के शामगढ़ में महिषासुर मर्दिनी देवी पशु मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अश्लील गानों पर नृत्य की की प्रस्तुति की गई, जिसे लेकर बवाल मच गया है।

obscene dance in Mahishasur Mataji fair in Mandsaur Madhya Pradesh Video Goes Viral
मेले में अश्लील गानों पर डांस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मध्य प्रदेश के मंदसौर से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • महिषासुर मर्दिनी देवी पशु मेले में अश्लील डांस
  • वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Obscene Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माता के दरबार में अश्लील डांस किया गया। इस डांस को लेकर महिलाओं ने जमकर विरोध किया, जिसके बाद बवाल मच गया। हैरानी की बात ये है कि मंच पर लगे फ्लेक्स में मां महिषासुर मर्दिनी देवी का बड़ा फोटो लगा है। जिसके कारण लोगों का गुस्सा फूट गया और कार्यक्रम का विरोध होने लगा। वहीं, अब सीएमओ के निलंबन की भी मांग की गई है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित शामगढ़ का है। यहां मां महिषासुर मर्दिनी देवी पशु मेले का आयोजन किया गया था। लेकिन, इस मेले में अश्लील गानों पर नृत्य की प्रस्तुति की गई। हालांकि, कुछ महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए डांस को बंद करा दिया। लेकिन, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस वीडियो पर राजनीति भी गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने भी इसका विरोध किया है। हॉस्पिटल का भूमिपूजन करने आए पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग के सामने भी इसका विरोध किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

ये भी पढ़ें -  Optical Illusion: इस तस्वीर में कितने जानवर? ढूंढते-ढूंढते लोग परेशान लेकिन नहीं मिला सही जवाब

वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

रिपोर्ट के अनुसार, आर्केस्ट्रा का ठेका सीतामऊ के किसी भाजपा से जुड़े व्यक्ति का ही था। हालांकि आर्केस्ट्रा मनासा के रईस काजी की बताई जा रही है। अब इस मामले में नगर परिषद के दोषी अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सीएमओ नासिर खान को निलंबित करने के लिए भी कहा गया है। आलम ये है कि यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना ये है कि इस मामले में किस तरह की कार्रवाई होती है। 

अगली खबर