इस कारण 50 साल तक लिव-इन में रहने के बाद बुजुर्ग कपल ने रचाई शादी, पोते-पोती शादी में हुए शामिल

50 सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद एक बुजुर्ग कपल ने शादी रचाई। मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा का है। बेहद फिल्मी है इनकी लवस्टोरी-

old couple married after 50 year
50 साल तक लिव इन में रहने के बाद बुजुर्ग ने रचाई शादी (Source: Pixabay)  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : प्यार की उम्र नहीं होती। इस बात को साबित कर दिखाया है 73 साल के दूल्हे और 67 साल की दुल्हन ने। इन दोनों ने 50 साल की उम्र से शादी रचाई। ये दोनों करीब 50 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे इसके बाद शादी रचाई। इनका मानना है कि शादी के बिना जीवन अधूरा रह जाता है।

इन्होंने बताया कि मेहमानों को दावत देने के लिए और शादी का खर्चा उठाने के लिए इनके पास पैसे नहीं थे तो इन्होंने शादी नहीं की और ताउम्र लिव इन में रहे। इस दौरान इन्हें बच्चा भी हुआ। अब जाकर इनके पोते पोतियों ने इन दोनों की शादी रचाई। दिलचस्प मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा से सामने आया है।

रामायण कार्यक्रम के दौरान कराई शादी
खैरझिटी कला गांव में शनिवार को एक अनोखी शादी हुई जिसका गवाह पूरा गांव बना। इस शादी में दूल्हे की उम्र 73 साल तो वहीं दुल्हन 67 साल की है। रोचक बात ये है कि  50 सालों तक ये दोनों शादी के बिना ही एक पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। गांव में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान ये शादी संपन्न कराई गई। दूल्हे का नाम सुकाल निषाद है वहीं दुल्हन का नाम गौतरहिन बाई है।

फिल्मी है इनकी प्रेम कहानी
सुकाल अपनी शादी के लिए लड़की देखने के लिए पास के गांव गए हुए थे लेकिन जिस लड़की से रिश्ते की बाच चल रही थी उसकी बहन गौतरहिन इन्हें पसंद आ गई। बस उसी समय से इन दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और फिर दोनों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इनकी आर्थिक हैसियत इतनी नहीं थी कि शादी का खर्चा उठा पाए और लोगों को दावत दे सके। इसलिए इन्होंने बिना शादी के साथ रहने का फैसला किया। 

ग्रामीणों ने दिया भरपूर साथ
इस शादी में ग्रामीणों ने भरपूर साथ दिया। दंपति के परिवार नाती नातिन पोता पोती सभी शादी में शरीक हुए। गांव के पंचों के अलाव सभी बड़े-बड़े लोग शादी में शामिल हुए। ग्रामीणों ने शादी में रौनक लाने के लिएडीजे की भी व्यवस्था की थी। इनकी शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से कराई गई। गांव में आयोजित नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान इनकी शादी कराई गई। उन बेटे और पोते पोतियों ने उनकी शादी कराई। उनकी शादी कराके वे काफी खुश हैं।  

अगली खबर