Optical Illusion: तस्वीर में ऐसी जगह छिपा हुआ है बच्चा, सामने ही होने के बाद भी नहीं आ रहा नजर

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 01, 2022 | 06:00 IST

Hidden Optical Illusion: लुका छिपी के खेल में कई बार कोई खिलाड़ी सामने ही छिपे होने के बाद भी दिखाई नहीं देता है। वह कई बार ऐसी जगह छिप जाता है, जो उसके कपड़ों से मिलती-जुलती है या वहां पर अंधेरा होता है। इससे चोर गए प्लेयर के लिए उसे ढूंढना आसान नहीं होता।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • बहुत ही स्मार्ट तरीके से छिपा बच्चा
  • सामने होने के बाद भी नजर नहीं आ रहा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Hidden Optical Illusion: अगर आपने कभी लुका-छिपी का खेल खेला है तो आपको पता ही होगा कि इसमें कई सारे लोग छिपते हैं। वहीं किसी एक खिलाड़ी को चोर बनाया जाता है। इस खिलाड़ी का काम होता है छिपे हुए सभी अन्य खिलाड़ियों को ढूंढना। कई बार कोई खिलाड़ी सामने ही छिपे होने के बाद भी दिखाई नहीं देता है। वह कई बार ऐसी जगह छिप जाता है, जो उसके कपड़ों से मिलती-जुलती है या वहां पर अंधेरा होता है। इससे चोर गए प्लेयर के लिए उसे ढूंढना आसान नहीं होता।

एक तरह से यह ऑप्टिकल इल्यूजन या 'आंखों का भ्रम' होता है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आपको एक छिपा हुआ बच्चा खोजना होगा। तस्वीर में बच्चा कहीं ना कहीं तो है। हालांकि, कहां है यह आपको बताना पड़ेगा। इस तस्वीर के जरिए बच्चे को खोजने की चुनौती पेश की जा रही है। यह तस्वीर रियल लाइफ में क्लिक की गई है, लेकिन एक तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन बन गई है। आपको बता दें कि बच्चा लुका-छिपी का खेल खेल रहा था। इस दौरान वह ऐसी जगह छिप गया, जहां उसके चाचा ढूंढ नहीं पाए।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: हरियाली के बीच छिपी है खूबसूरत तितली, 10 सेकेंड में खोज पाए तो माने जाएंगे जीनियस

बच्चे को ढूंढने में दिमाग को हुआ दही

तस्वीर किसी कमरे के एक कॉर्नर की लग रही है। यहां सामान का एक कार्टन भी रखा हुआ है। इसके साथ ही एक लकड़ी की आलमारी लगी हुई है। यहीं आलमारी के पास कपड़ों का एक स्टैंड रखा हुआ है, जिस पर वूलन जैकेट टंगी हुई है। इसके अलावा तस्वीर की बाईं ओर कुर्सी का हुड भी दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है कि कुर्सी पर कोई बैठा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि लुका-छिपी खेलते-खेलते बच्चा यहीं कहीं जा छिपा। हालांकि, उसे खोजने में लोगों के दिमाग का दही हो गया, इसके बाद भी बच्चा मिल नहीं पाया।

बच्चे के चाचा का कहना है कि वह सोच भी नहीं सकते थे कि इतना छोटा सा बच्चा इतने स्मार्टली तरीके से छिप जाएगा। अगर आपको भी बच्चे के छिपने की जगह पता चल जाएगी तो आप भी कह उठेंगे कि बच्चा बेहद ही स्मार्ट और इंटेलीजेंट हैं। यदि अभी तक आपको तस्वीर में बच्चा नजर नहीं आ रहा है तो बता दें कि आप कपड़ों के स्टैंड पर टंगे जैकेट पर फोकस कीजिए। आपको यकीनन बच्चे के पैरे दिख जाएंगे।

अगली खबर