Optical Illusion: महिला को मारकर वहीं बैठ गया खूनी, पर छोड़ दिया है बड़ा सुराग; क्या आप बता सकते हैं कातिल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 16, 2022 | 05:58 IST

Hidden Optical Illusion: आपको जानकर हैरानी होगी कि तस्वीर में ही खूनी भी है, लेकिन लोगों की उसे ढूंढने में हालत खराब हो रही है। आपको बस इसी कातिल का पता लगाना है। आपको तस्वीर में 5 लोग नजर आ रहे होंगे, जिनके साथ नंबर लगे हुए हैं।

optical illusion
OPTICAL ILLUSION  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • रेस्टोरेंट में बैठे किसी शख्स ने किया है महिला का मर्डर
  • खुद को मानते हैं छोटा-मोटा जासूस तो पता लगाइए खूनी

Hidden Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हमें आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इन  तस्वीरों में छिपी पहेली की लोग बड़े चाव से हल करना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं। जिन्हें सुलझा में लोगों की हालत खराब हो जाती है, वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं। जिसमें छिपी पहेली को लोग आसानी से हल कर लेते हैं। इन दिनों एक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर कत्ल और उसके रहस्य से जुड़ी है।

बहुत सारे लोगों को क्राइम के पीछे के रहस्य को सुलझाने वाली फिल्में और कहानियां बहुत पसंद आती हैं। अब आपको इस तस्वीर में यही करना है। तस्वीर में आपको एक लड़की का खून हुआ दिख रहा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि तस्वीर में ही खूनी भी है, लेकिन लोगों की उसे ढूंढने में हालत खराब हो रही है। आपको बस इसी कातिल का पता लगाना है। आपको तस्वीर में 5 लोग नजर आ रहे होंगे, जिनके साथ नंबर लगे हुए हैं।

20 सेकेंड में ढूंढ निकालिए कातिल

अब आपके पास 20 सेकेंड का समय है, जिसमें आपको उस कातिल को ढूंढकर बताना है। आप देख सकते हैं कि कातिल ने महिला का कत्ल करके लाश बाथरूम में ही छोड़ दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि कातिल उसी रेस्टोरेंट में मौजूद है। हालांकि, कातिल ने एक ऐसा सुराग छोड़ रखा है, जो सामने ही नजर आ रहा है। इसके बाद भी लोग कातिल को पहचान नहीं पा रहे हैं। इस बड़े सुराग के अलावा भी कातिल ने कई छोटे-मोटे हिंट छोड़े हुए हैं।

अब आपको अपना दिमाग चलाना है और कातिल को ढूंढ निकालना है। अगर अभी तक आपको मर्डरर नहीं मिला है तो आपको हम बता दें कि पांचों शख्स में से कातिल के चेहरे पर घबराहट दिख रही है। इसके अलावा महिला के हाथ में नीले रंग का कपड़ा भी है। जो मर्डर के वक्त खींचतान में कातिल के शर्ट में से फटकर महिला के हाथ में आ गया है। इसके अलावा कातिल की गर्दन पर खरोंच के निशान भी है। अब तो आपको पता ही चल गया होगा कि कौन महिला का कातिल है। अगर नहीं पता चला है तो नीचे तस्वीर देखिए। लाल घेरे में आपको कातिल और सुराग दोनों दिख जाएंगे- 

optical illusion

अगली खबर