पैडल फॉर ग्रीन: इस मिशन के लिए 6000 KM नए सफर पर निकाला ये शख्स, साइकिल से पूरी करेगा यात्रा

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Apr 11, 2021 | 20:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shravan Kumar: पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए मंगलुरु के 26 साल के श्रवण कुमार 6000 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से पूरी कर रहे हैं।

Shravan Kumar
श्रवण कुमार 

2018 में भारत के 3.2 लाख गांवों में सफलतापूर्वक साइकलिंग करने वाले 26 साल के जी श्रवण कुमार अब कर्नाटक मंगलुरु से इंफाल तक 6000 किलोमीटर साइकिल से यात्रा कर रहे हैं। श्रवण कुमार अभियान 'पैडल फॉर ग्रीन (PFG)' के तहत इस साइकिल यात्रा पर हैं। उनका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता पैदा करना है जो सभी को प्रभावित कर रहा है।

श्रवण ने कहा कि पीएफजी आम लोगों के बीच पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने की एक पहल है। यह अभियान लोगों को प्रकृति के करीब लाकर उन्हें पेड़ लगाने और वातावरण में ग्रीनहाउस गैस सांद्रता को कम करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित किया जा सकेगा। 

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के एक हिस्से के रूप में स्वच्छता को बढ़ावा देने, डस्टबिन के उपयोग और प्लास्टिक के उचित निपटान के लिए 2018 में एक साइकिल अभियान शुरू किया था। उन्होंने नई दिल्ली से शुरू करते हुए 18 राज्यों की यात्रा की और कश्मीर, नेपाल से कन्याकुमारी तक 10000 किलोमीटर की दूरी तय की। 

श्रवण अभियान के 70 दिनों में 6,000 किलोमीटर का सफर करेंगे और इस दौरान 10 राज्यों से गुजरेंगे। मंगलुरु से इंफाल तक सैकड़ों शहरों, गांवों में लोगों से मिलने और क्लाइमेट चेंज पर जागरूकता फैलाने का काम होगा। अभियान का उद्देश्य है- पेड़ लगाने की आवश्यकता के बारे में लोगों को शिक्षित करना और उनके बीच जागरूकता फैलाना।

अगली खबर