समुद्र की लहरों को चीरकर अपने कुत्तों को जीवित बचा लाया शख्स, Video देख करेंगे सलाम

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 23, 2022 | 18:34 IST

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स अपने कुत्तों को बचाने के लिए समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों से लड़ता दिखाई देता है।

dog
समुद्री लहरों से कुत्तों को बचाया  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कुत्तों के साथ समुद्र में घूमने गया था शख्स
  • ऊंची लहरों के बीच फंस गया था शख्स
  • कुत्तों को बचाने के लिए दांव पर लगाई जिंदगी

Ajab Gajab Video: कुत्ते और इंसान का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। कई लोग कुत्तों को अपना वफादार साथी मानते हैं। पालतू कुत्ते को लोग अपने बच्चों की तरह रखते हैं और हर सुख-सुविधा देते हैं। वहीं, जब मुसीबत आती है तो उन्हें अपने बच्चों की तरह बचाते भी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स अपने कुत्तों को बचाने के लिए समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरों से लड़ता दिखाई देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स समद्र की लहरों के बीच छोटे से नाव को किनारे पर लाने की कोशिश कर रहा है। इस नाव में दो कुत्ते भी बैठे हुए हैं। वहीं समुद्र की लहरें शख्स का पीछा कर रही हैं। आप देख सकते हैं कि शख्स जल्द से जल्द समुद्र के किनारे पहुंचना चाहता है। जिससे वह अपने कुत्तों को समुद्री लहरों से बचा सके। इस दौरान वह अपनी पूरी शक्ति और ताकत का इस्तेमाल करते हुए नाव को जल्दी-जल्दी किनारे लाने की कोशिश करता है। वीडियो दिल को छू लेने वाला है। देखें वीडियो- 

कुत्तों को बचाने के लिए दांव पर लगा देता है जिंदगी

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि शख्स अपने दो कुत्तों के साथ छोटी सी नाव में बैठकर समुद्र में गया था। इस बीच जब समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं तो शख्स अपनी नाव को तेज-तेज चलाने लगा। वीडियो में देख सकते हैं कि एक मौका ऐसा आता है, जब एक कुत्ते के ऊपर समुद्र की लहरें आ जाती हैं। हालांकि, दोनों कुत्ते भी काफी अवेयर होते हैं और अपने आप को बचा ले जाते हैं। दूसरी तरफ शख्स तेजी-तेजी से नाव को किनारे ले जा रहा होता है। अंतत: शख्स नाव को किनारे ले जा लेता है।

वीडियो को TheFigen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। कुत्तों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाले इस शख्स की सोशल मीडिया  पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग कह रहे हैं कि शख्स ने अपनी जान पर खेल कर कुत्तों की जिंदगी बचाई है, जो वाकई काबिलेतारीफ है। वीडियो को अबतक 45 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अगली खबर