तपती गर्मी और प्यास से व्याकुल था कबूतर, फिर पाइप से पिया पानी और जमकर नहाया; VIDEO वायरल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 20, 2022 | 17:16 IST

Pigeon Video: भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। इंसान तो किसी तरह एसी-कूलर और पंखे में रहकर खुद को राहत पहुंचा लेता है, लेकिन बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए गर्मी में सर्वाइव करना वाकई बहुत मुश्किल है।

pigeon
कबूतर का चौंकाने वाला वीडियो  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • तपती गर्मी से इधर-उधर भाग रहा था कबूतर
  • पाइप से कार धोता नजर आया शख्स
  • कार की बोनट पर पहुंच गया कबूतर

Pigeon Video: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। इंसान तो किसी तरह एसी-कूलर और पंखे में रहकर खुद को राहत पहुंचा लेता है, लेकिन बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए गर्मी में सर्वाइव करना वाकई बहुत मुश्किल है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कबूतर का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह तपती गर्मी और प्यास से बौखलाया हुआ था। इसके बाद कबूतर ने जो किया, वह देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मी से परेशान कबूतर एक ऐसी जगह पहुंच जाता है, जहां एक शख्स पाइप से कार को धुल रहा होता है। इसके बाद कबूतर जाकर कार की बोनट पर बैठ जाता है। आप देखकर हैरान रह जाएंगे कि सबसे पहले कबूतर उस पाइप से निकल रहे पानी को पीता है। इसके बाद वह पाइप से निकल रहे पानी में नहाने लगता है। वीडियो देखकर आप कबूतर की समझदारी के कायल हो जाएंगे। वीडियो वाकई में हैरान करने वाला है। देखें वीडियो- 

पहले पानी पीता है फिर सिर झुकाकर नहाने लगता है कबूतर

आप देख सकते हैं कि कबूतर पाइप से पानी पीने के बाद पाइप के ही नीचे अपना सिर झुकाकर बैठ जाता है। वैसे तो आमतौर पर कबूतर इंसानों को देखकर उड़ जाते हैं, लेकिन इस वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं है। कबूतर को गर्मी इतनी अधिक लग रही थी कि वह शख्स के पास ही पहुंच जाता है। इसके बाद कार पर बैठकर पाइप में चोंच लगाकर पानी पीने लगता। वहीं शख्स भी कबूतर के पास आते ही उसे पाइप से पानी पिलाता है। इससे पहले शायद ही आपने किसी कबूतर को ऐसे पाइप के नीचे बैठकर नहाते हुए देखा होगा। 

वीडियो को IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यूरोप के कई जगहों पर तापमान पहली बार 40 डिग्री सेंटीग्रेड को छू रहा है। हालांकि, इस कबूतर के लिए यह आनंद की बात थी।' वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अबतक 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अगली खबर