[VIDEO] एक प्यार का नगमा है की धुन पर पुलिसकर्मी ने गाया गाना, लॉकडाउन के बीच जीता लोगों का दिल

एक पुलिस कर्मी के खाली सड़कों पर माइक लेकर गाना गुनगुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक प्यार का नगमा है की धुन पर पुलिस वाला गाना गाते हुए दिख रहा है।

Policeman sang to the tune of Ek Pyar Ka Nagma Hai
एक प्यार का नगमा है की धुन पर पुलिस वाले ने गाया गाना 

नई दिल्ली: भारतीय पुलिस इन दिनों कोरोना वायरस महामारी और देश के लोगों के बीच दीवार बनकर खड़ी है। पुलिस प्रशासन की ओर से ही सख्ती के साथ 21 दिन के लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं आए यह अहम जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाली गई है। इस बीच पुलिस प्रशासन की ओर से भी लोगों को घरों में रखने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिनकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

कहीं पुलिस को बल प्रयोग करने पर मजबूर होना पड़ रहा है, कहीं पुलिस गश्त लगाते हुए चेतावनी दे रही है, कहीं प्यार से समझा रही हैं और कहीं गाना भी गा रही है। हाल ही में एक पुलिसकर्मी का गाना गाते हुए वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें एक पुलिसकर्मी 'जिंदगी मौत न बन जाए' की तर्ज पर कोरोना लॉकडाउन से जुड़ा गाना गाते नजर आ रहे हैं।

पुलिसकर्मी ने लोगों से छत्तीसगढ़ में अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा। ANI ने कैप्शन के साथ एक वीडियो साझा किया, 'देखो छत्तीसगढ़: एक पुलिसकर्मी, अभिनव उपाध्याय ने बिलासपुर के सिविल लाइंस के एक आवासीय क्षेत्र में # COVID19 के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक गीत गाया। सऊदी अरब से आई एक महिला को शहर में बीमारी की चपेट में पाया गया है। राज्य में 7 सीओवीआईडी ​​-19 मामले हैं।'

विलासपुर सिविल लाइंस में लोग घरों के बाहर बालकनी में आकर पुलिसकर्मी का गाना सुनते नजर आ रहे हैं और ताली भी बजा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र से भी इस तरह का वीडियो सामने आया था जहां एक पुलिसकर्मी ने 'जिंदगी मौत न बन जाए संभालो यारो' गाना गाया था।

अगली खबर