Video: जांघ पर चढ़ गया जहरीला सांप, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे आप

Snake Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स आराम से बैठा है। तभी रेंगते हुए उसके पास एक विशालकाय सांप पहुंचता है और उसकी जांघ पर जाकर बैठ जाता है। सांप को देखकर शख्स घबराता नहीं है और आराम से बैठा रहता है।

Snake Video Snake on Man Leg Then What Happened Watch Viral Video in Hindi
जब जांघ पर जा बैठा सांप...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • जांघ पर जाकर बैठ गया विशालकाय सांप
  • बड़ी बहादुरी के साथ शख्स ने सांप को भगाया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। ऐसे में अगर किसी का सामना सांप से हो जाए तो उसकी क्या हालतो होगी इसका अंदाज भी लगाना मुश्किल है। इतना ही नहीं अगर वो आपके पैरे पर आकर बैठा जाए तो क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कोई भी घबरा जाएगा या फिर खुद को सांप से बचाने की कोशिश करेगा। इतना ही नहीं कई बार हड़बड़ाहट में लोग कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे सांप बौखला जाता है और काट लेता है। लेकिन, समझदारी इसी में है कि सावधान रहे और उसे जाने दें। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक जहरीला सांप शख्स की जांघ पर आकर बैठ जाता है। लेकिन, शख्स समझदारी के साथ उससे पल्ला छुड़ाता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स आराम से बैठा है। तभी रेंगते हुए उसके पास एक विशालकाय सांप पहुंचता है और उसकी जांघ पर जाकर बैठ जाता है। सांप को देखकर शख्स घबराता नहीं है और आराम से बैठा रहता है। कुछ देर तक सांप उसकी बॉडी पर मजे से बैठा रहता है। शख्स भी सांप को बिल्कुल नहीं छेड़ता है। कुछ देर बाद सांप क्या करता है आप खुद वीडियो में देख लें...

दिल थामकर देखें वीडियो

बताया जाता है कि यह खतरनाक सांप रैटलस्नेक है। तो आपने देखा किस तरह शख्स खुद को शांत रखता है और फिर एक छोटी सी लकड़ी उठाता है और उससे सांप को छूता है। इससे सांप पैर से हटकर थोड़ा आगे जाता है और वह वहां से उठकर भाग लेता है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को  @Jamie24272184 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा , ' ओ माई गॉड,  सोचा कि यह सभी को देखना चाहिए।' वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। तो इस खतरनाक वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर