Video: महिला ने कुछ इस तरह किया अजगर को किस, सोशल मीडिया पर छा गया सांप का अंदाज

अजगर महिला के साथ लिपटा हुआ है और वह धीरे-धीरे होठों के करीब पहुंच जाता है, जिसके बाद महिला उसे किस करती है। इतना ही नहीं महिला बड़े प्यार से उसे सहलाती भी है।

Snake Viral Video Woman Kiss to Pet Snake Viral Video Hindi
महिला ने कुछ इस तरह किया सांप को किस...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सांप के साथ मस्ती कर रही थी महिला
  • महिला ने बड़े प्यार से किया सांप को किस
  • सांप का रिएक्सन सोशल मीडिया पर जीत रहा लोगों का दिल

Snake Kiss Video: आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोग कांप उठते हैं। ऐसे में अगर किसी का सामना सांप से हो जाए, वो भी अजगर से तो उसकी क्या हालत होगी उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता? ऐसे में एक महिला ना केवल सांप के साथ खेलती है बल्कि उसे मजे से किस भी करती है। इतना ही नहीं किस करने पर सांप ने जिस तरह का रिएक्शन दिया उसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जिस अजगर को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं उस अजगर को यह महिला किस कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वह अपने पालतू अजगर को किस कर रही है। अजगर महिला के साथ लिपटा हुआ है और वह धीरे-धीरे होठों के करीब पहुंच जाता है, जिसके बाद महिला उसे किस करती है। इतना ही नहीं महिला बड़े प्यार से उसे सहलाती भी है। वहीं, सांप का एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे बहुत मजा रहा है। देखें वीडियो... 

सांप का जबरदस्त एक्सप्रेशन

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'royal_pythons' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। तो सांप का रिएक्शन आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर