Shocking Video: स्टंट के चक्कर में पलट गई पूरी बाजी, लड़के का हाल देखकर कांप जाएंगे आप

स्टंट करना आज कल फैशन बन गया है। कुछ लोग तो स्टंट के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। इतना ही नहीं कईयों की तो मौत भी हो चुकी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

Stunt Viral Video Boy Stunt On Bike Then What Happened Watch Viral Video
बाल-बाल बची जान  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बाइक पर स्टंट कर रहा था लड़का
  • स्टंट करते हुए बिगड़ गया बैलेंस
  • लड़के का हाल देखकर दंग रह जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें बड़ी सीख दे जाती है। क्योंकि, अक्सर हम जोश में आकर कुछ ऐसा काम कर डालते हैं, जिसका परिणाम रूह कंपाने वाला होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्टंट करने के चक्कर में एक लड़के का ऐसा हाल होता है जिसे देखकर आप भी सिहर जाएंगे।

स्टंट करना आज कल फैशन बन गया है। कुछ लोग तो स्टंट के चक्कर में अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। इतना ही नहीं कईयों की तो मौत भी हो चुकी है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सुनसान सड़क पर दोस्तों के साथ एक लड़का बाइक पर स्ंटट कर रहा था। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए लड़का आता है और बाइक पर करतब दिखाने लगता है। लेकिन, कुछ ही पल बाद वह 'मौत के मुंह' तक पहुंच जाता है। लड़के का हाल देखकर आप अंजाम का अंदाजा लगा सकते हैं। देखें वीडियो...

जानलेवा स्टंट...

वीडियो देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। हो सकता है कई लोगों को बड़ी सीख मिली होगी। इस वीडियो को ट्विटर पर इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' मूर्खता तेज रफ्तार की, सड़क पर ना दिखाएं, व्यूज भले लाख मिले, जीवन ना बच पाए...।' सड़क और वाहन 'स्टंट से मर्दानगी प्रदर्शन' के लिए नहीं है। अभिभावक अपने बच्चों की #OnRoad & Online activities पर नजर रखें। उनकी एक गलती कहीं आपके लिए जिन्दगी भर का पछतावा ना बन जाए।' वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोग लड़के पर जमकर बरस भी रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
 

अगली खबर