व्हेल की उल्टी से रातोंरात करोड़पति बना मछुआरा, जानिए क्या है पूरा मामला

व्हेल की उलटी से एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया है। किस्मत से मछुआरे को समुद्र के तट पर व्‍हेल की उल्टी मिल गई जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Thai fisherman finds the world's biggest' blob of whale vomit worth £2.4m
व्हेल की उल्टी से रातोंरात करोड़पति बना मछुआरा 

नई दिल्ली: कहते हैं ना कि किस्मत कब पलट जाए, कोई कह नहीं सकता है और कभी-कभी ऐसा होता है जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है एक मछुआरे के साथ जिसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि अपने काम की बदौलत वह एक दिन करोड़पति बन जाएगा। हैरान करने वाली बात यह है कि एक व्हेल को उलटी क्या हुई कि मछुआरा करोड़पति बन गया।

मामला थाईलैंड का
मामला थाईलैंड का है जहां एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया है। नारिस नाम का मछुआरा समुद्र में मछली का शिकार करने गया था और इसी दौरान उसकी नजर एक मामूली सी चट्टान पर पड़ी। मछुआरे को लगा कि व्‍हेल की उल्टी यह मामूली सी चट्टान है लेकिन बाद में पता चला कि यह तो करोड़ों की संपत्ति है। 100 किलो की वजनी अब तक का पाया गया सबसे बड़ा एम्बरग्रीस का टुकड़ा है।

व्हेल का मल
कई वैज्ञानिकों का मानना है कि यह व्हेल की उलटी है जबकि कई इसे व्हेल का मल बताते हैं।  यह अपशिष्ट  व्‍हेल के शरीर के निकलने वाला अपशिष्‍ट होता है जो कि उसकी आंतों से निकलता है और वह इसे पचा नहीं पाती है। साइंस की मानें तो कई बार यह पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है तो कभी- कभी इसे व्हेल उल्टी के जरिए बाहर निकाल देती है। स्‍लेटी या काले रंग का दिखने वाला एम्बरग्रीस व्हेल की आंतों से निकलने वाला एक ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ है।

मछुआरे नारिस ने जब इस बाबत एक व्यापारी से संपर्क किया तो उसके कहा कि अगर इसकी क्वालिटी बेहतर निकली तो उन्हें इसकी भारीभरकम राशि प्रदान की जाएगी और  23,740 पाउंड प्रति किलो के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
 

अगली खबर