Funny Video: बच्चे के पढ़ने का अंदाज देख रह जाएंगे दंग, वीडियो देख कहेंगे- 'वाह छोटे मियां वाह'

Funny Video: सोशल मीडिया पर बच्चे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काफी अनोखे तरीके से पढ़ाई कर रहा है। आलम ये है कि बच्चे का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

today viral video chote bacche ke padhne ka andaz sabse alag funny video viral
बच्चे का अंदाज तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बच्चे के पढ़नेका अंदाज काफी निराला
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

बहुत पुरानी कहावत है बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं। इनके अंदर कोई छल-कपट नहीं होता। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बच्चे मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जैसा रूप दे दो वे वैसे बन जाते हैं। कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से कुछ ऐसा कर देते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद आप जरूर कहेंगे, ' वाह छोटे मियां वाह'। क्योंकि, एक मासूम बच्चा जिस तरह से पढ़ाई कर रहा है उसे देखकर लग रहा है वो सीख नहीं बल्कि ज्ञान से खुद को 'नहला' रहा है।

सोशल मीडिया पर वैसे तो आपको कई तरह के वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। मसलन ये कि उस वीडियो से नजरें ही नहीं हटती और लोग बार-बार उसे देखते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, अब मासूम बच्चा जिस तरह से पढ़ाई कर रहा है उसे देखकर तो लोगों को हंसी जरूर आएगी। लेकिन, अपने अनोखे अंदाज से वह लोगों का दिल भी जीत रहा है। क्योंकि, उसके पढ़ने का तरीका काफी अलग है। वह किताब के पन्ने को पलटता है और दोनों हाथ से उसे छूते हुए सिर पर हाथ फेर लेता है। जैसे पानी को लेकर सिर पर छिड़क रहा हो। बड़ी बात ये है कि इस दौरान वह काफी गंभीर भी नजर आ रहा है। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

दिल जीत रहा है बच्चे का अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। समझ नहीं आ रहा होगा कि आखिर इसे कहें तो क्या कहें? लेकिन, बच्चे का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। तभी तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मच रहा है। ट्विटर पर '@Ffs_OMG' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस जबरदस्त वीडियो पर काफी जोरदार कमेंट भी कर रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे सकते हैं। 

अगली खबर