Wedding: शादी के दो सप्ताह बाद दूल्हे को लगा झटका, जब पता चला- 'बीवी औरत नहीं बल्कि है मर्द'

Marriage: एक व्यक्ति की शादी उसके लिए डरावना सपना बन गई। शादी के 2 सप्ताह के बाद उसे कुछ ऐसा पता चला कि उसके पैरों चले जमीन खिसक गई।

ugandan man married woman turns man
शादी के बाद पैरों के नीचे से खिसकी जमीन  |  तस्वीर साभार: Twitter

नई दिल्ली : युगांडा में एक शख्स अपनी शादी के दो सप्ताह के बाद जिस वास्तविकता से रुबरु हुआ उसे जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युगांड़ा में एक इमाम उस सदमें में आ गया जब दो सप्ताह बाद उसने पाया कि उसकी बीवी तो औरत ही नहीं है। उसने पाया कि उसकी नवविवाहिता दुल्हन औरत नहीं बल्कि मर्द है। मोहम्मद मुतुंबा और उसकी 'पत्नी' ने दो सप्ताह पहले ही मैरिज कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था और शादी के बंधन में बंधे थे।

डेली नेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआत में तो बीवी ने अपने पति को पीरिड्स का बहाना बनाकर बिस्तर पर एक साथ सोने से मना कर दिया। शख्स ने बताया कि मैं उसके ठीक होने का इंतजार कर रहा था। लेकिन इस बीच उसे जो पता चला वह उसके लिए एक डरावने सपने से कम नहीं था।

दरअसल उसके एक पड़ोसी ने बताया कि उसकी बीवी उसकी छत से कूदकर उसके घर में चोरी करने आई थी। वह वास्तव में एक मर्द है। पड़ोसी ने उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद मुतुंबा और उसकी 'बीवी' दोनों थाने पहुंचे। उसे जेल में भेजने से पहले एक महिला पुलिस ऑफिसर ने उसकी जांच करनी चाही और जांच के बाद वह भी हैरान रह गई।  

रुटीन के मुताबिक चेक करने गई महिला पुलिस ऑफिसर ने बताया कि उसने लोगों को भरमाने के लिए अपनी ब्रा के अंदर कपड़े ठूंस रखे थे। जांच के दौरान पुलिस ने ये भी पाया कि उसके शरीर में मर्दों के लिंग थे। काफी पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि उसने पैसों के लिए मुतुंबा से शादी की थी।

पीड़ित ने बताया कि वह इससे एक मस्जिद में मिला था। मैं शादी के लिए एक लड़की की तलाश कर रहा था तभी मैंने बुरके में एक खूबसूरत लड़की को देखा। मैंने उसे वहीं पर प्रपोज कर दिया। उसने ये शर्त रखी की वह उसके साथ शादी करने के बाद ही सेक्स कर सकती है। जिसे मुतुंबा ने मान लिया। बताया जाता है कि पुलिस ने उसे चोरी और धोखाधड़ी के इल्जाम में जेल में डाल दिया।

अगली खबर