साड़ी और धोती में इस कपल ने की स्कीइंग, इंटरनेट की दुनिया में धूम

भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए एक कपल ने इंटरनेट पर साड़ी और धोती में स्कीइंग करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसको लेकर दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं।

साड़ी और धोती में इस कपल ने लगाई अमेरिका के बर्फ से ढ़के पहाड़ियों पर दौड़, इंटरनेट पर हलचल
धोती और साड़ी वाले कपल ने इंटरनेट पर मचाई धूम 

भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए एक कपल ने इंटरनेट पर साड़ी और धोती में स्कीइंग करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसको लेकर दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वीडियो को कुछ ही देर में 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं और 13 हजार से अधिक लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

भारतीय मूल के कपल की इंटरनेट पर धूम
अमेरिका में भारतीय मूल के एक कपल ने बर्फ के बीच ऐसी दौड़ लगाई की उसका वीडियो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जी हां भारतीय कपल का यह वीडियो अमेरिका मिन्नेसोटा राज्य के बेहद लोकप्रिय स्की विलेज वेल्च का है। ये वीडियो बर्फ पर स्काइकिंग करते एक कपल का है। इस वीडियो में ये कपल स्कीइंग करने से पहले, पहने जाने वाले गियर्स के बजाए धोती और साड़ी में स्कीइंग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कपल्स का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा होते ही रातो रात इंटरनेट पर जमकर वायरल हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ivya aiya (@divyamaiya)


धोती और साड़ी में स्कीइंग

दिव्या और मधु ने भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए साड़ी और धोती में स्कीइंग करते हुए फोटोज औऱ वीडियोज इंटरनेट पर साझा किया है। वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा कि खुद को मदमस्त और कुछ अलग करने के लिए हमें ये करने की जरूरत पड़ी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दिव्या और मधु साड़ी और धोती पहने हुए, गियर्स पहनते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद वह बर्फ से ढ़के पहाड़ों पर स्कीइंग करने का लुत्फ उठाते हुए दिखते हैं।

कुछ ही देर में मिले 3 लाख व्यूज

इस दौरान दिव्या ने स्काई ब्ल्यू साड़ी पहनी है और मधु ग्रीन शर्ट औऱ धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा होते ही हवा की तरह तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर शेयर होते ही कुछ ही देर में इसे 3 लाख बार देखा जा चुका है और और 13 हजार लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। लोग इस वीडियो को लोग लाइक कर धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इन कपल्स की खूब सराहना की है। लगातार यह कपल सोशल मीडिया पर सुर्खियो में बने हुए हैं।


 

अगली खबर