Funny Video: बीच रोड शख्स ने किया ऐसा कमाल, वीडियो का अंत देखकर चकरा जाएगा दिमाग!

Funny Video: एक शख्स ने खाली रोड पर कुछ ऐसा बना दिया, जिसे देखकर लोग धोखा खा गए। आने-जाने वाले लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि मामला क्या है? आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी छूट रही है।

viral man something doing unique on road then what happened watch funny video in hindi
शख्स का कमाल तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने रोड पर किया शानदार कमाल
  • कलाकारी देख दंग रह गई दुनिया!
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video: आज कल हर कोई कुछ अलग करके चर्चा में रहना चाहता है। सोशल मीडिया के आ जाने से लोगों का यह 'सपना' काफी हद तक साकार हो रहा है। इतना ही नहीं इसके जरिए कुछ लोग ऐसा करते हैं, जिससे दूसरों का भरपूर मनोरंजन हो जाता है। इसके अलावा कुछ लोग अलग-अलग तरह का टैलेंट दिखाकर लोगों का दिल जीत लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स ने बीच सड़क कुछ ऐसा किया जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह गई। आलम ये है कि शख्स का टैलेंट देकखर लोग आश्चयर्चकित भी हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को अंत देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

अक्सर आपने लोगों को दीवारों पर, खाली जगहों पर पेंटिंग करते हुए देखा होगा। कुछ तो इस तरह पेंटिंग करते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। एक शख्स ने सड़क पर ऐसी पेंटिंग बना दी, जिसे देखकर लोग चकमा खा गए। वीडियो में आप देख सकते हैं खाली सड़क पर शख्स मजेदार तरीके से पेंटिंग बना रहा है। शख्स की पेंटिंग को देखकर आने-जाने वाले लोग धोखा खा रहे हैं। लोगों को लगता है केवल आधा हिस्सा रोड में है और आधे में सीढ़ी। कई लोग तो इसे देखकर घबरा गए और अपना रास्ता बदल लिया। इतना ही नहीं सबसे मजा तो तब आता है जब एक कारवाला पहुंचता है। देखें मजेदार वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

क्या टैलेंट है?

वीडियो देखकर आप भी जरूर चकमा खा गए होंगे। साथ ही इस टैलेंट को सलाम करने का मन भी कर रहा होगा। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर कमेंट करें। 
 


 

अगली खबर