Viral Pic: यहां मां दुर्गा को पहनाई गई सोने की साड़ी, लगाए गए सोने की आंखें

कोलकाता में हर साल पंडालों में कुछ नया, अलग और खास जरूर होता है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बंधु महल क्लब, Baguiati में दो पंडालों का अनावरण किया गया है। इनमें एक प्रतिमा की आंखें असली सोने की लगाई गई हैं और दूसरी प्रतिमा को सोने की साड़ी पहनाई गई है।

viral Photo Durga idols dressed in gold saree installed with gold eyes in Kolkata
मां दुर्गा को पहनाई गई सोने की साड़ी  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • कोलकाता में मां दुर्गा को पहनाई गई सोने की साड़ी
  • बंधु महल क्लब ने एक प्रतिमा की आंखें असली सोने की लगाई
  • साड़ी और आंखों पर कुल 1.5 लाख खर्च किया गया

आज से शारदीय नवरात्रि का आगाज हो चुका है। देशभर में धूमधाम से यह त्योहार मनाया जा रहा है। लेकिन, कोलकाता से मां दुर्गा की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां एक पंडाल में मां दुर्गा को सोने की आंखें लगाई गई है। साथ ही प्रतिमा को सोने की साड़ी भी पहनाई गई है। इस प्रतिमा की चर्चा देशभर में हो रही है।

ये तो हम सब जानते हैं कोलकाता में हर साल पंडालों में कुछ नया, अलग और खास जरूर होता है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बंधु महल क्लब, Baguiati में दो पंडालों का अनावरण किया गया है। इनमें एक प्रतिमा की आंखें असली सोने की लगाई गई हैं और दूसरी प्रतिमा को सोने की साड़ी पहनाई गई है। क्लब के अध्यक्ष कार्तिक घोष का कहना है कि साड़ी में लगभग 6 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया गया है। जबकि, आंखें 10-11 ग्राम सोने की लागत से बनाई गई है। उन्होंने कहा कि सोने की साड़ी और आंखों के लिए कुल 1.5 लाख खर्च किया गया और पूरा पंडाल 10 लाख की लागत से बनाया गया है।

साड़ी एक गरीब लड़की को दी जाएगी

वहीं, क्लब की पीआर टीम की डायरेक्टर दिपानविता बिस्वास का कहना है कि कि सोने की साड़ी एक गरीब लड़की को दान किया जाएगा। क्योंकि, लड़की की शादी होने वाली है। फिलहाल, इस प्रतिमा की चर्चा हर ओर हो रही है और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि इस पर सात अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक यह त्योहार मनाया जागा। 


 

अगली खबर