Viral Pic: सड़क किनारे भुट्टा बेचते नजर आए विराट कोहली! जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Viral Photo: कई बार ऐसा होता कि हमें एक ही शक्ल के दो लोग दिख जाते हैं। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर बड़े हस्तियों के हमशक्ल देखे होंगे। जिनकी चर्चाएं जमकर होती है। इसी में नया नाम जुड़ गया है विराट कोहली का।

Viral Pic Virat kohli Look Like Man Sold Popcorn photo Goes Viral
विराट कोहली के हमशक्ल की तस्वीर वायरल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विराट कोहली के हमशक्ल की तस्वीर वायरल
  • सड़क भुट्टा बेच रहा है कोहली का हमशक्ल
  • तस्वीर पर लोग जमकर ले रहे मजे

सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई तस्वीर वायरल होती रहती है। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कई तस्वीरें कन्प्यूज करने वाली होती है, जिसे देखकर लोग धोखा जाते हैं और सच्चाई जानने के बाद हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं। क्योंकि, तस्वीर में एक शख्स भुट्टा बेचते हुए नजर आ रहा है, जिसे लोग 'विराट कोहली' समझ रहे हैं। लेकिन, इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है। 

दरअसल, कई बार ऐसा होता कि हमें एक ही शक्ल के दो लोग दिख जाते हैं। जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर बड़े हस्तियों के हमशक्ल देखे होंगे। जिनकी चर्चाएं जमकर होती है। इसी में नया नाम जुड़ गया है विराट कोहली का। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक शख्स सड़क किनारे भुट्टा बेच रहा है, जिसकी शक्ल भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से मिल रही है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।  इस तस्वीर को ‘यो यो फनी सिंह’ के पेज पर शेयर किया गया है। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'विराट कॉर्नली'। अब यह तस्वीर वायरल हो गई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस तस्वीर को शेयर भी कर रहे हैं। 

तस्वीर देखकर धोखा खा गए लोग

सोशल मीडिया यह तस्वीर चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे तो बिल्कुल ये शख्स कोहली जैसा ही दिख रहा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तस्वीर को देखकर फर्क करना मुश्किल है कि ये असल कोहली नहीं है? लेकिन, आपको बता दें कि यह तस्वीर विराट कोहली की नहीं है। यह उनका कोई हमशक्ल है, जिसे लोग शेयर कर रहे हैं। हजारों लोग इस तस्वीर को पसंद कर चुके हैं।

 

अगली खबर