Viral Video: दही-कचौड़ी बेचते हुए बच्चे का वीडियो वायरल, दिल को छू लेगा पूरा मामला

अहमदाबाद में एक बच्चा रेलवे स्टेशन के बाहर दही-कचौड़ी बेच रहा था। बताया जा रहा है कि अपने परिवार को पालने के लिए वह ये काम कर रहा है। अब उसका वीडियो वायरल हो गया है।

Viral Video Boy Selling Dahi Kachori on railway station viral video in hindi
बच्चे ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दही-कचौड़ी बेच रहा था मासूम बच्चा
  • सोशल मीडिया पर छाया मामला
  • लोगों का दिल जीत रहा है ये बच्चा

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुटपाथ पर दही-कचौड़ी बेचते हुए नजर आ रहा है। बच्चे की मेहनत और अंदाज देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह बच्चा परिवार की मदद के लिए ऐसा कर रहा है। आलम ये है कि लोग इस बच्चे की मदद करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो शेयर होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह एक मासूम बच्चा कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाए हुए हैं। वहीं, फुटपाथ पर एक स्कूटी पर दही-कचौड़ी बेच रहा है। वहीं, काफी संख्या में लोग उसकी कचौड़ी खा रहे हैं। जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि वह अपने परिवार का पेट पालने के लिए कचौड़ी बेच रहा है। लोगों ने बच्चे की कहानी शेयर करनी शुरू कर दी और मदद के लिए काफी लोग आगे भी आ रहे हैं। तो पहले वीडियो को देखें...

सोशल मीडिया पर छाया कचौड़ी बेचने वाला बच्चा

बताया जा रहा है कि यह बच्चा अहमदाबाद के मणिनगर रेलवे स्टेशन के सामने दही-कचौड़ी बेचता है। आलम ये है कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को viral_foodie431' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 26 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस बच्चे की मदद जरूर करें। कुछ लोग भगवान से इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

अगली खबर