Viral Video: खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठा मासूम बच्चा, वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा खौलते हुए पानी में समाधि लेकर बैठा हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सहम गए हैं।

Viral Video boy sitting in boiling water viral video in hindi
खौलते हुए पानी में कुछ इस तरह बैठा था बच्चा...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • खौलते हुए पानी में समाधि लागकर बैठा बच्चा
  • बच्चे को देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

खबर की हेडिंग से ही समझ गए होंगे कि मामला कितना संगीन है। लिहाजा, ये तस्वीर आपको विचलित कर सकती है। इसलिए, बच्चों को ये वीडियो ना दिखाएं। लेकिन, ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा खौलते हुए पानी में समाधि लगाकर बैठा है। हैरानी की बात ये उसके आस-पास काफी संख्या में लोग भी मौजूद हैं लेकिन किसी ने उसे बाहर नहीं निकालने की कोशिश की। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग बच्चे की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ हैरान भी हैं।

जरा सोचिए, अगर शरीर पर चाय या फिर खौलता हुआ पानी गिर जाता है तो हमारी हालत खराब हो जाती है। लेकिन, इस बच्चे ने तो कुछ ऐसा किया जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।  वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मासूम बच्चा खौलते हुए पानी में हाथ जोड़कर आराम से बैठा है। पानी में उसके चारो तरफ फूल नजर आ रहे हैं। वहीं कड़ाही में पानी तेज रफ्तार से खौल रहा है। आस-पास लोगों की भीड़ लगी हुई और हैरानी से लोग उसे देख रहे हैं। लेकिन, बच्चे के ऊपर कोई असर पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। तो पहले ये वीडियो देखें...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। कितनों के तो होश उड़ गए हैं। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@iSandeepBisht' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ' ये 2021 का भारत है'। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर