तेरे प्यार में क्या-क्या ना मीणा...लड़की को इंप्रेस करने के लिए देखिए लड़का सरेआम क्या करने लगा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़का और लड़की का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Viral Video Girl Boy Funny Video Make Your Day Must Watch
दिन बना देगा ये मजेदार वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लड़की को इंप्रेस करने के लिए जूती ठीक करने लगा लड़का
  • लड़के का अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर जमकर चटकारे ले रहे हैं यूजर्स

Funny Video: आप सबको बॉलीवुड फिल्म का गाना तेरे प्यार में क्या-क्या ना मीणा...तो याद होगा ही। गाने के बोल से ही इसक मतबल समझ में आ गया होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसपर यह गाना पूरी तरह फिट बैठता है। क्योंकि, एक लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़का जो काम कर रहा है, उसे देखकर आपको यही गाना याद आने वाला है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और उस पर चटकारे भी ले रहे हैं। 
 
इस वायरल वीडियो को देखकर ऐसा लगता है दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। या फिर लड़का हद से ज्यादा लड़की से प्यार करता है। वीडियो (Funny Video) में आप देख सकते हैं लड़की-लड़की सब स्कूल ड्रेस में हैं। अचानक लड़की की जूती टूट जाती है। लड़का तुरंत वहीं बैठ जाता है और लड़की की जूती को ठीक करने लगता है। वहीं, लड़की किसी और लड़की से बात करने में व्यस्त होती है और लड़के के कंधे पर हाथ रखी होती है। जबकि, लड़का को देखकर ऐसा लगता है कि उसका तो एक ही मिशन है बस जूती को ठीक करना है। तो पहले आप ये मजेदार वीडियो देखें...

ये भी पढ़ें -  VIDEO: पहले कर्मचारी को ठोका, फिर आंटी को पटका, पेट्रोल पंप पर 'पापा की परी' ने मचाया गदर

दिन बनाने वाला वीडियो

वीडियो (Trending Video) देखकर यकीनन आपकी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे यह लड़का तो बुरी तरह लड़की के प्यार में फंसा है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'videonation.teb' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, मजे लेते हुए इस वीडियो लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने मौज करा दी। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो भाई करके पैसा कमा लेते। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर