Viral Video: जग में पेशाब कर गोलगप्पे वाले ने पानी में मिलाया, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, जानें पूरा मामला

Viral Video: गुवाहटी में एक गोलगप्पे वाले ने पेशाब को पानी में मिला दिया। किसी ने इस मामले को कैमरे में रिकॉर्ड कर वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Viral Video Golgappa vendor mix urine in water watch shocking viral video
गोलगप्पे वाले ने तो हद कर दी...  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • गोलगप्पे वाले की शर्मनाक हरकत
  • पेशाब कर पानी में मिलाया
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद ना केवल आप चौंक जाएंगे बल्कि गोलगप्पा लवर होंगे तो हो सकता है आज के बाद गोलगप्पा खाना भूल जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि गोलगप्पा खाना भूल सकते हैं? तो चलिए हम आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हुए मामले से रू-ब-रू कराते हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि एक गोलगप्पे वाले ने जग में 'पेशाब' कर उसे पानी में मिला दिया और वहीं पानी लोगों को सर्व करने लगा! हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गोलगप्पे वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कई लोग ऐसे हैं जो काफी चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते हैं। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है कि लोग गोलगप्पा खाना  'भूल' जाएं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह वायरल वीडियो गुवाहाटी के भरालुमूख इलाके का है। जिस शख्स ने ऐसा काम किया है उसकी पहचान 60 साल के अक्रूल सहानी के रूप में की गई है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं गोलगप्पे वाला पीले रंग का एप्रन पहने हुए है। वहीं, एप्रन के नीचे उसने एक जग को छिपा रखा है। कुछ ही समय बाद वह जग बाहर निकलता है और आधा यूरीन ठेले पर रखे सफेद बाल्टी में डाल देता है और फिर बचे हुए को नीचे जमीन पर फेंक देता है। पहले वीडियो को देखें...

बेहद चौंकाने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। 'Amar Jyoti Bordoloi' नाम के यूजर ने इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह हैरान रह गया कि आखिर इस तरह की भी लोग हरकत कर सकते हैं। इस वीडियो को पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल सके हैं। जबकि, तीन हजार से ज्यादा लोग इस पर रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन, इस घटना की काफी आलोचना हो रही है। तो भी आप भी इस वीडियो को जरूर सावधान हो जाए। क्योंकि, कहां, क्या देखने को, खाने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता?
 

अगली खबर