Video: लड़के से मोबाइल छीनकर तोते ने बनाया शानदार वीडियो, वायरल होने पर लोगों ने कहा- 'क्या टैलेंट है?'

Viral Video: एक तोता लड़के से फोन छीनकर हवा में उड़ गया और घूम-घूमकर वीडियो बनाने लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

viral video parrot fly away with mobile phone then what happened watch viral video
सोशल मीडिया पर छाया तोता...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • तोते ने किया कमाल
  • मोबाइल फोन लेकर बनाने लगा वीडियो
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी  एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनपर नजरें टिक जाती है। वहीं, कुछ वीडियो को देककर जोरदार झटका भी लगता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धूम मचा रहा है। जिसमें एक तोते ने मोबाइल फोन के साथ जो किया उसे देखकर यकीनन आप कह उठेंगे, ' भाई क्या टैलेंट है?' 

आज कल पशु-पक्षी भी मोबाइल पाकर काफी 'खुश' हो जाते हैं। एक तोते को जब मोबाइल फोन हाथ लगा तो उसने ऐसा कमाल किया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर तोते ने ऐसा क्या किया? वीडियो में आप देख सकते है तोते ने पहले एक लड़के से मोबाइल फोन छीना और पंचे से उसे पकड़ लिया। लड़के ने मोबाइल छीनने की काफी कोशिश की लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। तोता फोन लेकर 'नौ दो ग्यारह' हो गया। इसके बाद तोते ने वीडियो बनाना शुरू किया। इस दौरान उसने एक से एक नजारे कैमरे में कैद किया और अंत एक कार से हुआ। तो पहले ये मजेदार वीडियो देख लें...

10 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस दौरान कई लोगों ने तोते से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन तोते ने किसी को मौका नहीं दिया। अब यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, वहीं कुछ लोगों यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 


 

अगली खबर