Viral: दूल्हा-दुल्हन पर हो रही थी पैसों की 'बारिश', फिर आया मजेदार ट्विस्ट, जरूर देखें वीडियो

Bride Groom Funny Viral Video: हर शादी में आपको दोस्त-यार मजे लेते हुए नजर आ जाएंगे। कई बार तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे दूल्हा-दुल्हन को काफी परेशानी भी होती है। लेकिन, कहते हैं दोस्ती और दुश्मनी में सबकुछ जायज है।

Wedding Funny Video Bride Groom Latest Funny Viral Video
दोस्तों की हरकत देख भड़क गया दूल्हा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • कपल पर पैसे लुटा रहे थे दोस्त
  • गुस्से में दूल्हे ने किया ऐसा काम

Dulha Dulhan Viral Video: इस समय भले ही शादियों का सीजन नहीं है। लेकिन, सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना शादियों के काफी वीडियो (Wedding Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले भी होते हैं। इन वीडियो पर यूजर्स दिल खोलकर मजे लेते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Viral Video) पर पैसों की जमकर 'बारिश' हो रही है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान रह गए। हालांकि, कुछ ही पल बाद ऐसा ट्विस्ट आता है जिसे देखकर लोग ठहाके भी लगाने लगते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

हर शादी में आपको दोस्त-यार मजे लेते हुए नजर आ जाएंगे। कई बार तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे दूल्हा-दुल्हन को काफी परेशानी भी होती है। लेकिन, कहते हैं दोस्ती और दुश्मनी में सबकुछ जायज है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन आराम से बैठे हैं। तभी दो लड़के पर स्टेज पर आते हैं और कपल पर पैसों की 'बारिश' करने लगते हैं। दोनों जमकर दूल्हा-दुल्हन पर पैसे लुटाते हैं। दुल्हन मुस्कुरा रही होती है, जबकि दूल्हा नाराज नजर आ रहा है। कुछ ही पल बाद एक लड़का दूल्हे के बगल में जाकर बैठने लगता है। फिर जो होता है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

ये भी पढ़ें - VIDEO: बाइक से मजे में जा रहा था शख्स, अचानक सामने आ गया भालू, देखें क्या हुआ अंजाम?

भड़क गया दूल्हा

वीडियो में आपने देखा किस तरह दूल्हा भड़क गया। लेकिन, लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'divusharma_9andamitchhaniwala' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है भाईयों ने पी रखी है'। एक अन्य ने लिखा, 'बीवी के सामने हीरो बन रहा है'।     

 

अगली खबर