Video: फेरों से पहले दुल्हन ने पंडित जी को मिलाया फोन, कही ऐसी बात सुनकर भौचक्के रह जाएंगे

Bride Groom Funny Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी तैयारियां भी की जाती है। लेकिन, इस दुल्हन की बातें सुनकर ऐसा लगता है जैसे शादी के लिए इनके पास बिल्कुल ही टाइम नहीं है।

Wedding Video Bride Talk To Pandit ji Before Phere Funny Viral Video
दुल्हन ने तो कमाल कर दिया...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अपनी ही शादी के लिए दुल्हन के पास टाइम नहीं!
  • फेरों से पहले दुल्हन ने पंडित जी को मिलाया फोन
  • दुल्हन ने कहा- 'जल्दी फेरे करवाओ पंडित जी टाइम नहीं है'

Wedding Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन (Bride Viral Video) का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, फेरे से ठीक पहले दुल्हन ने फोन पर 'पंडित जी' से ऐसी बात कही, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। 

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए काफी तैयारियां भी की जाती है। लेकिन, इस दुल्हन की बातें सुनकर ऐसा लगता है जैसे शादी के लिए इनके पास बिल्कुल ही टाइम नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं सज-धजकर दुल्हन तैयार है। मंडप में जाने से पहले दुल्हन पंडित जी को फोन मिलाती है। फोन पर दुल्हन कहती है और कितना टाइम लगेगा फेरों में। पंडित जी कहते हैं एक घंटा। इस पर दुल्हन कहती है पंडित जी जल्दी करो। मुझे जल्दी चाहिए। वचन मैं खुद कर लूंगी घर में...जल्दी करो पंडित जी। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें - Viral: विशालकाय अजगर को कंधे पर लेकर निकला शख्स, दिल की धड़कने बढ़ा देगा वीडियो

वीडियो पर लोग जमकर ले रहे मजे...

वीडियो देखकर आप भी समझ ही गए होंगे कि दुल्हन के पास अपनी शादी के लिए ही टाइम नहीं है। मामला जो भी हो, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इस वीडियो को IPS दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'समय बहुत कीमती है'। वीडियो पर मजे लेते हुए एक यूजर ने लिखा, ' बाकी समय में इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बनानी है'। एक ने लिखा, ' फेरे लेने के बाद जल्दी से वोट देने जाने होगा लहंगा पहन के'।

 

अगली खबर