जब हाथी जंगल के राजा शेर पर हमला करता है तो क्या होता है? VIDEO देखकर नहीं होगा यकीन

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 18, 2022 | 07:55 IST

Lion Elephant Fight Video: वीडियो में एक शेर बड़े आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच वहां पर एक हाथी आता है। हाथी जब शेर को आराम फरमाता देखता है तो वह बिगड़ जाता है। इसके बाद वह उस पर हमला कर देता है।

lion
lion elephant fight  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाथी ने शेर को देखते ही कर दिया हमला
  • अपनी जान बचाकर भागता दिखा जंगल का राजा
  • इसके आगे होती है हैरान करने वाली चीज

Lion Elephant Fight Video: शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहते हैं। शेर को देखकर बड़े से बड़े जानवरों की हालत खराब हो जाती है। शेर अपने शिकार को पाकर पल भर में ही उसे चीरकर रख देता है। शेर के नुकीले पंजे और पैने दांत उसे किसी भी जानवर से खतरनाक बनाता है। इसीलिए उसे जंगल का राजा कहा जाता है। हालांकि कई बार शेर को भी सवा शेर मिल जाता है। हाथी ऐसा ही जानवर है।

हाथी एक ऐसा जानवर है, जो शेर की हेकड़ी निकालकर रख देता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शेर बड़े आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस बीच वहां पर एक हाथी आता है। हाथी जब शेर को आराम फरमाता देखता है तो वह बिगड़ जाता है। इसके बाद वह उस पर हमला कर देता है। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है, वह वाकई में हैरान करने वाला है। देखें वीडियो- 

शेर की हालत खराब कर देता है हाथी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि खुले मैदान में शेर आराम फरमा रहा होता है। उस शेर पर हाथी धावा बोल देता है। इसके बाद शेर अपनी जान बचाकर भागता है। जो शेर जंगल का राजा है, वह हाथी के हमले से इतना घबराता है कि वहां से फुल स्पीड में भागता है। वीडियो में इसके आगे आप देख सकते हैं कि शेर को एक और हाथी मिल जाती है। हालांकि, इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। इसलिए पता नहीं चल पाता है कि आगे क्या होता है। वीडियो में देखकर पता चलता है कि कैसे हाथी शेर की हालत खराब कर देता है। वीडियो को animalsinthenaturetoday नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर