बेटी के ब्वॉयफ्रेंड से ही इश्क फरमा रही थी महिला, पोल खुलने पर आया इतना बड़ा ट्विस्ट

युवती ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां ने जो किया उसने सारे रिश्ते को ही बदनाम और खराब कर दिए। युवती का कहना है कि जब वह 17 साल की थी तो उसकी मुलाकात 21 साल के एक युवक से हुई। पहली नजर में दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसके घर पर आने-जाने लगा। इतना ही नहीं कई बार लड़का लड़की के घर पर ही रुक जाता। इसी बीच लड़का और लड़की की मां के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।

Woman Affair With Daughter Boyfriend Then What Happened Know About Shocking Story
बेटी के ब्वॉयफ्रेंड से इश्क फरमा रही थी महिला  |  तस्वीर साभार: Thinkstock
मुख्य बातें
  • बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई महिला
  • छिप-छिप कर फरमा रही थी इश्क
  • बेहद चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

प्यार भी काफी अजीब चीज है। कब, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार प्यार में लोगों की जिंदगी संवर जाती है, जबकि कई बार रिश्ते उलझ भी जाते हैं और मामला इस हद तक पहुंच जाता है कि आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्यार को लेकर एक ऐसा मामला शेयर किया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए और उसकी चर्चा जमकर हो रही है। 

एक युवती ने बताया कि उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां ने जो किया उसने सारे रिश्ते को ही बदनाम और खराब कर दिए। युवती का कहना है कि जब वह 17 साल की थी तो उसकी मुलाकात 21 साल के एक युवक से हुई। पहली नजर में दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसके घर पर आने-जाने लगा। इतना ही नहीं कई बार लड़का लड़की के घर पर ही रुक जाता। इसी बीच लड़का और लड़की की मां के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों खूब सारी बातें करते और हंसी-मजाक करते। लड़की का कहना है कि उस वक्त छोटी थी इसलिए बात को गौर नहीं किया। एक दिन उसकी मां और उसका ब्वॉयफ्रेंड किचन में बर्तन धो रहे थे। जब लड़की वहां पहुंची तो दंग रह गई, क्योंकि दोनों काफी क्लोज थे। 


बेहद चौंकाने वाली सच्चाई

अपनी मां को ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस तरह की नजदीकियां देखकर लड़की दंग रह गई। जब उसने इस बारे में मां से बात की तो उल्टा उसे ही पागल बनाने की कोशिश करने लगी और अगले ही दिन साइकेट्रिस्ट के पास लेकर पहुंच गई। बात यहीं खत्म नहीं हुई कुछ महीनों के बाद लड़की ने देखा उसका ब्वॉयफ्रेंड और उसकी मां कमरों से निकलकर नीचे कार में जा पहुंचते थे। लड़की को लगा कि यह सब उसका भ्रम है, लिहाजा उसने ज्यादा गौर नहीं किया। एक दिन वह अपने परिवार के साथ डिनर पर जा रही थी तो ब्वॉयफ्रेंड के फोन पर मां के अश्लीम मैसेज देखे, जिसके बाद वह भड़क गई और अपने पिता से इस बारे में बात की। सच्चाई जानकर पिता भी आहत हुआ, लेकिन इधर उसकी मां ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। बाद में पता चला कि उसकी मां प्रेग्नेंट है और दोनों ने इंगेजमेंट भी कर ली है। इस सच्चाई को जानने के बाद हर कोई हैरान है। 

अगली खबर